उत्तर प्रदेशबड़ी खबरहरदोई

हरदोई में भीषण सड़क हादसा: डीसीएम की टक्कर से आटो सवार 10 की मौत, इधर-उधर बिखरे शव

हरदोई। उत्तर प्रदेश में हरदोई जिले के बिलग्राम क्षेत्र में बुधवार दोपहर मिनी ट्रक की चपेट में आने से आटो रिक्शा पर सवार दस लोगों की मृत्यु हो गयी। पुलिस सूत्रों ने बताया कि माधवगंज कस्बे से एक सीएनजी ऑटो बिलग्राम कटरा बिल्हौर मार्ग पर बिलग्राम की तरफ आ रहा था कि रास्ते में एक बाइक सवार को बचाने के चक्कर में ऑटो विपरीत दिशा से आ रही डीसीएम से टकराकर पलट गया।

ऑटो रिक्शा में 15 लोग सवार थे जिनमें से कुछ लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी को बिलग्राम स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया जहां डॉक्टरों ने दस लोगों को मृत घोषित कर दिया। मृतकों में छह महिलाएं, दो बच्चे ,एक पुरुष और एक किशोरी शामिल है जबकि पांच लोग घायल हैं जिनका उपचार चल रहा है। मृतकों में अभी दो महिलाओं की शिनाख्त हो पाई है। बाकी की पहचान करने में पुलिस प्रशासन जुटा हुआ है।

मृतक आसपास के क्षेत्र के ही बताये जा रहे है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि सड़क हादसा बिलग्राम कोतवाली इलाके के कटरा बिल्हौर हाईवे पर हीरा रोशनपुर गांव के पास करीब साढ़े बारह हुआ जब माधवगंज से सवारी बैठा कर एक ऑटो बिलग्राम की तरफ आ रहा था।

रास्ते में हीरा रोशनपुर गांव के पास एक बाइक सवार को बचाने के चक्कर में ऑटो सामने से आ रही एक डीसीएम से टकराकर पलट गया। ऑटो में 15 सवारियां सवार थी। मृतकों में माधुरी और सुनीता नाम की दो महिलाओं की पहचान हुई है जबकि बाकी की शिनाख्त के लिए पुलिस प्रयास कर रही है। घायलों में रमेश, संजय, विमलेश आनंद और किशोर शामिल हैं, जिनका सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उपचार किया जा रहा है।

Aina Today

Aina Today न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button