अमेठीउत्तर प्रदेशताज़ा ख़बरबड़ी खबर

अमेठी में हरितालिका तीज की शाम को पति ने की पत्नी की हत्या।

 

कभी-कभी अजीबोगरीब मामले सामने आते हैं आज एक तरफ जहां दुनिया भर में सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र के लिए बड़े ही कठिन व्रत को पूरा कर भगवान से पति की लंबी उम्र के लिए प्रार्थना कर रही हैं। वहीं दूसरी तरफ एक पति द्वारा लंबी उम्र की दुआ मांगने वाली अपनी ही पत्नी पर धारदार हथियार से वार कर हत्या कर दी गई है। जी हां या मामला देर शाम अमेठी जनपद के बाजार शुकुल थाना क्षेत्र अंतर्गत सत्थिन गांव से प्रकाश में आया है। जहां पर गांव के बाहर खेत में गई लगभग 38 वर्षीय महिला का अपने ही पति से कुछ विवाद हुआ जिसके बाद पति ने अपना आपा खो दिया हाथ में हंसिया लेकर वह पत्नी तरफ दौड़ पड़ा । उसने आव देखा ना ताव उसी हंसिया से पत्नी का गर्दन काटकर उसकी निर्मम हत्या कर दी और अपनी पुत्री को फोन कर सूचित किया कि किसी ने तुम्हारी मां का गला काट दिया है । लेकिन पुत्री को इस बात का विश्वास नहीं हुआ फिर उसने दोबारा फोन कर कहा कि मैं सच कह रहा हूं अपने मामा को फोन कर बुला लो । तब उसकी बिटिया ने अपने चाचा को बताया जब वह मौके पर गए तो देखा की वहां का नजारा बदला हुआ था। हालांकि पति पत्नी की निर्मम हत्या करने के बाद मौके से फरार हो गया और वह पड़ोसी जनपद सुल्तानपुर के थाने में जाकर खुद को सरेंडर कर दिया। जैसे ही इस बात की सूचना पुलिस को लगी तत्काल मौके पर स्थानीय थाना शुकुल बाजार की पुलिस मौके पर पहुंच गई और लाश को कब्जे में लेकर पंचायत नामा भरते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेजा। जानकारी मिलते ही पुलिस क्षेत्राधिकारी अर्पित कपूर और पुलिस अधीक्षक डॉक्टर इलामारन जी भी मौके पर पहुंच कर घटनास्थल का जायजा लिया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक ने बताया कि मृतका के पति को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है और उससे पूछताछ जारी है।

Aina Today

Aina Today न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button