उत्तर प्रदेशबड़ी खबरसम्भल

‘ईद की सेवइयां खिलाना चाहते हो तो, होली की गुझिया भी खानी पड़ेगी’, संभल सीओ अनुज चौधरी का नया बयान

संभलः संभल के सीओ अनुज चौधरी एक बार फिर सुर्खियों में आ गए हैं। ‘साल में 52 जुम्मे, एक दिन होली’ वाले बयान के बाद अब उन्होंने नया बयान दिया है। पीस कमेटी की मीटिंग में अनुज चौधरी ने कहा कि यदि आप ईद की सेवइयां खिलाना चाहते हो तो आपको होली की गुझिया भी खानी पड़ेगी। वो गुझियां खाएं, हम सेवइयां खाएं। लेकिन दिक्कत ये हो जाती है कि एक पक्ष खाने को तैयार है, दूसरा नहीं। फिर यहां भाई चारा खत्म हो जाता है। भाईचारा खराब नहीं होना चाहिए।

पिछले बयान को लेकर कही ये बात

दरअसल, संभल में बुधवार को ईद और रामनवमी को लेकर सदर कोतवाली में पीस कमेटी की बैठक हुई। मीटिंग में हिंदू और मुस्लिम समुदाय से जुड़े शामिल हुए। रामनवमी और ईद पर शांति व्यवस्था बनी रही, इसको लेकर मीटिंग हुई। इसमें अनुज चौधरी ने कहा कि अगर मेरा पिछला बयान गलत था तो लोग हाई कोर्ट और सुप्रीम कोर्ट क्यों नहीं गए। मुझे सजा करवाते।

पहले दिया था ये बयान

बता दें कि होली से पहले कोतवाली में पीस कमेटी की बैठक थी। इसमें सीओ अनुज चौधरी ने कहा था कि साल में 52 जुम्मे आते हैं और होली एक बार आती है। जिनको रंगों से दिक्कत हो तो वे उस दिन घर से बाहर न निकले। सीओ के इसी बयान पर बवाल मच गया था। विपक्ष ने जहां अनुज चौधरी के इस बयान की आलोचना की थी, वहीं बीजेपी ने इसका समर्थन किया था।

रोज पर नहीं पढ़ने दी जाएगी नमाज

वहीं, एएसपी श्रीश चन्द्र ने बताया कि आज थाना कोतवाली परिसर में पीस कमेटी की बैठक की गई, जिसमें सभी पक्षों के लोग सदस्य गण मौजूद रहे। उन्हें स्पष्ट रूप से अवगत कराया गया कि कहीं भी नमाज रोड पर अदा नहीं की जायेगी। परंपरागत तरीके से जिन मस्जिदों और ईदगाह में होती है, वहीं नमाज अदा की जाएगी। परिसर के बाहर विभिन्न जगह नमाज अदा नहीं की जाएगी। छतों पर भी अनावश्यक रूप से लोग ना इकट्ठे होंगे और ना ही नमाज पढ़ेंगे। परंपरागत तरीके से जिन जगहों पर नमाज अदा की जाती हो वहीं पर होगी।साथ ही लाउडस्पीकर अनावश्यक रूप से नहीं बजाएं जाएंगे यह भी सुनिश्चित किया गया है।

Aina Today

Aina Today न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button