उत्तर प्रदेशबहराइच

बहराइच में तत्कालीन रजिस्ट्रार कानूनगो, लेखपाल और वर्तमान लेखपाल समेत 6 पर धोखाधड़ी का केस दर्ज

कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने 45 साल पुराने मामले में दर्ज किया मुकदमा, ग्रामीण की जमीन का कूट रचित बैनामा करने का मामला

बहराइच। कोतवाली नानपारा में कोर्ट के आदेश पर तत्कालीन रजिस्ट्रार कानूनगो, लेखपाल और वर्तमान लेखपाल समेत छह लोगों के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने लगभग 45 वर्ष पुराने मामले में केस दर्ज किया है।

नानपारा तहसील के ग्राम पंचायत परगहवा निवासी कुंवारे पुत्र पुत्ती की जमीन को गांव के कुछ लोगों कूट रचित दस्तावेज के द्वारा बैनामा करवा लिया। वर्ष 1979 में हुए बैनामा में गांव के लोगों का तत्कालीन रजिस्ट्रार कानूनगो, लेखपाल ने भी सहयोग किया था। पीड़ित ग्रामीण कुंवारे ने पुलिस को तहरीर देकर केस दर्ज करने की मांग की थी, लेकिन पुलिस ने केस दर्ज नहीं किया था। इस पर पीड़ित कुंवारे ने कोर्ट का सहारा लिया। लगभग 45 वर्ष चले कानूनी दांवपेंच के बाद अब कोर्ट ने केस दर्ज करने का आदेश दिया है। पुलिस ने 18 अक्टूबर 1979 की तहरीर के आधार पर कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज किया।

कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक आरके सिंह ने बताया कि तत्कालीन रजिस्ट्रार कानूनगो, लेखपाल, वर्तमान लेखपाल राकेश कुमार, रूपईडीहा थाना क्षेत्र के ग्राम परगहवा गांव निवासी बादशाह हुसैन पुत्र मोहम्मा अली, अली हुसैन पुत्र मोहम्मद अली और गांव निवासी इस्माइल पुत्र मोहम्मद अली के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

28 - 2024-03-24T145316.382

Aina Today

Aina Today न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button