उत्तर प्रदेशगोण्डाबड़ी खबर

गोंडा: पूर्व मंत्री का महंगाई से हुआ सामना!, चाट की दुकान पर बैठकर सब्जी का भाव पूछा और बिना खरीदे चले गए!

गोंडा। प्रदेश सरकार में समाज कल्याण मंत्री रहे वरिष्ठ भाजपा नेता व मनकापुर विधायक रमा पति शास्त्री की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है जिसमें वह एक चाट की दुकान पर बैठकर सब्जी का भाव पूछते दिखाई दे रहे हैं।

सब्जी विक्रेता ने जब दाम बताया तो पूर्व मंत्री बिना सब्जी लिए ही चले गए। इस दौरान उन्होंने आसपास के लोगों से उनका हाल चाल भी पूछा। मौके पर मौजूद लोगों का कहना है कि सब्जियों के दाम सुनकर आज मंत्री जी को भी मंहगाई का आभास हो गया हो गया होगा और वह बिना सब्जी खरीदे ही चले गए‌।

इस बार लोकसभा चुनाव में विकास के साथ साथ मंहगाई भी बड़ा मुद्दा है। डीजल पेट्रोल के बढ़ती कीमतों का सीधा असर खेती किसानी पर दिख रहा है। हालांकि चुनाव से ठीक पहले पेट्रोलियम कंपनियों ने डीजल और पेट्रोल के दामों में 2 रुपये प्रति लीटर की कटौती की है लेकिन यह कटौती किसानों के लिए नाकाफी है‌।

फसलों की लागत अधिक होने से सब्जियों के दाम आसमान छू रहे हैं। आम आदमी की सब्जी कहा जाने वाला आलू बाजार में 20 रुपये व प्याज 30 रुपये प्रति किलो पहुंच गया है। जबकि भिंडी व करैला 80 रुपये किलो बिक रहा है। टमाटर 40, मटर 60, लौकी 30 रुपये और कद्दू 40 रुपये किलो बिक रहा है। अदरक 160 प्रति किलो है।

सब्जियों की बढ़ी कीमतों का असर आम आदमी के जेब पर पड़ रहा है लेकिन सत्ता पक्ष मंहगाई के मुद्दे पर बोलने को तैयार नहीं है। लेकिन रविवार को प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री व मनकापुर विधायक रमा पति शास्त्री को मंहगाई का एहसास जरूर हो गया।

दरअसल पूर्व मंत्री व मनकापुर विधायक रमापति शास्त्री रविवार को अपने विधानसभा क्षेत्र के एक कार्यकर्ता के घर आयोजित मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। रास्ते में अंधियारी बाजार में वह रुक गए‌ और एक सब्जी विक्रेता के दुकान पर पहुंच गए। दुकान के बगल चाट के ठेले के पास रखी एक बेंच पर बैठ गए और सब्जी विक्रेता को बुलाकर सब्जियों का दाम पूछने लगे।

वहीं क्षेत्रीय विधायक को अपने बीच‌ देखकर स्थानीय लोगों की भीड़‌ जुट गयी। पूर्व मंत्री ने सभी से उनका कुशल क्षेम जाना और फिर बिना सब्जी लिए ही चले गए‌।‌ रमापति शास्त्री के जाने के बाद लोगों का कहना था कि लगता है मंहगाई के चलते मंत्री जी ने सब्जी नहीं खरीदी और वह बिना सब्जी लिए ही चले गए।

पूर्व मंत्री सब्जी विक्रेता से बोले- शादी कर लो…

अमृत विचार: बातचीत के दौरान जब पूर्व मंत्री को पता चला कि सभी सब्जी विक्रेता ने अभी तक अपना विवाह नहीं किया है तो मंत्री जी ने उसे विवाह करने की नसीहत दी और कहा कि आप जल्दी से विवाह कर लो फिर दोनों लोग मिलकर कमाओ। पात्र होने पर सरकार भी शादी में आपकी मदद करेगी।

Aina Today

Aina Today न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button