उत्तर प्रदेशताज़ा ख़बरदेशबड़ी खबरलखनऊ

प्रयागराज से लखनऊ आ रही वंदे भारत पर पत्थरबाजी, घटना की जांच शुरू

 लखनऊ : प्रयागराज से लखनऊ आ रही वंदे भारत एक्सप्रेस पर पत्थर फेंके जाने की घटना की जांच शुरू हो गई है। घटना की जानकारी होते ही D.A.R.M. ने तत्काल RPF को इस मामले में एक्शन लेने का निर्देश दिया था। प्रयागराज से लखनऊ आ रही वंदे भारत एक्सप्रेस पर अटरामपुर-रामचौरा स्टेशन के बीच रविवार को पत्थर फेंकने वाले की तलाश आरपीएफ ने शुरू कर दी है।

आसपास के क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है। इस मामले में प्रयाग आरपीएफ ने मामला भी दर्ज कर लिया है। अटरामपुर-रामचौरा स्टेशन के बीच रविवार दोपहर 12.45 बजे कोच संख्या सी-1 पर पत्थर फेंका गया। रेलवे प्रवक्ता के अनुसार सीट नंबर 25, 26 और 27 के विंडो के पास की घटना है। इस मामले को लेकर एक यात्री ने डीआरएम के एक्स पर पोस्ट किया था। बताया कि पत्थर से एक बच्ची को चोटें आई हैं।

Aina Today

Aina Today न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button