उत्तर प्रदेशलखनऊ

केजीएमयू का दीक्षांत समारोह के जेपी नड्डा होंगे मुख्य अतिथि…देश-दुनिया के विशेषज्ञ करेंगे शिरकत

किंग जॉर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय (केजीएमयू) का 21वां दीक्षांत समारोह 20 दिसंबर को आयोजित होगा। तैयारी तेज कर दी गई है और सभी विभागों से मेधावियों की सूची मांगी गई है। समारोह में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा मुख्य अतिथि होंगे। उन्हें आमंत्रण भेज दिया गया है और विश्वविद्यालय प्रशासन को उनके आने की उम्मीद है।

दीक्षांत समारोह अटल बिहारी वाजपेयी साइंटिफिक कन्वेंशन सेंटर में सुबह 10:30 बजे से शुरू होगा। इस दौरान 50 से अधिक मेधावियों को मेडल प्रदान किए जाएंगे। चांसलर और हीवेट समेत अन्य प्रतिष्ठित मेडल भी शामिल होंगे। विभागों और डीन कार्यालय से मेधावियों की सूची मांगी गई है, जिसे जल्द ही अंतिम रूप दिया जाएगा ताकि पात्र छात्रों को समय से सूचना दी जा सके।

दीक्षांत समारोह की घोषणा के साथ ही शिक्षकों के परिधान संबंधी निर्देश भी जारी कर दिए गए हैं। समारोह में सभी शिक्षकों को बंद गले का काला कोट और पैंट पहननी होगी, जबकि शिक्षिकाएं पीली साड़ी पर काला कोट पहनेंगी। सभी को निशुल्क स्टोल उपलब्ध कराए जाएंगे। नए शिक्षक-शिक्षिकाओं को भी विश्वविद्यालय प्रशासन स्टोल उपलब्ध कराएगा।

कुलपति डॉ. सोनिया नित्यानंद ने बताया कि देश और विदेश में केजीएमयू का नाम रोशन कर रहे डॉक्टर भी समारोह में शिरकत करेंगे। अतिथियों को निमंत्रण भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

Aina Today

Aina Today न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button