उत्तर प्रदेशलखनऊ

मुस्कुराइए आप लखनऊ में हैं… थीम पर स्माइलिंग ब्रिज का निर्माण, 54 करोड़ लागत से रिवर फ्रंट के दोनों किनारों को जोड़ेगा पेडेस्ट्रियन ब्रिज

लखनऊ विकास प्राधिकरण गोमती नदी पर 54 करोड़ रुपये से 180 मीटर लंबा पेडेस्ट्रियन ब्रिज बनाएगा। स्माइलिंग ब्रिज का निर्माण ‘मुस्कुराइए की आप लखनऊ में हैं’ थीम पर होगा। ब्रिज की आकर्षक संरचना व खूबसूरती राजधानी को नयी पहचान देगी। सोमवार को निर्माण की रूपरेखा को अंतिम रूप देकर प्रस्ताव शासन को स्वीकृति के लिए भेज दिया गया है।

उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार ने बताया कि अहमदाबाद के अटल ब्रिज की तर्ज पर गोमती नदी पर एडीसीपी ऑफिस के पास पेडेस्ट्रियन ब्रिज बनेगा। जोकि रिवर फ्रंट के दोनों किनारों को जोड़ेगा। ब्रिज की डिजाइन अनूठी व बेहद खास हो, इसके लिए आर्किटेक्ट डिजाइन कॉम्पटीशन आयोजित कराया गया था। प्रतियोगिता में देश भर से लगभग 25 आर्किटेक्ट संस्थाओं ने हिस्सा लेते हुए ब्रिज की ड्राइंग-डिजाइन भेजे थे।

ज्यूरी पैनल ने मुंबई की संस्था आरवैम्प स्टूडियो की डिजाइन को चयनित किया। जिसके आधार पर पेडेस्ट्रियन ब्रिज का निर्माण कराया जाएगा। ब्रिज बनने से गोमती नदी के दायें किनारे पर लोगों की आवाजाही बढ़ेगी और वहां विकसित क्रिकेट स्टेडियम, विवाह स्थल, किड्स प्ले एरिया, एम्फीथिएटर, फ्लोटिंग रेस्टोरेंट, वॉटर स्पोर्ट्स आदि गतिविधियों की उपयोगिता सार्थक होगी।

स्ट्रक्चर संभालने के लिए 13 पीयर्स बनेंगे

ब्रिज की रैम्प और प्लेटफार्म को मिलाकर कुल लंबाई 380 मीटर और चौड़ाई 12 मीटर रखी जाएगी। इस पर लोग आसानी से चहलकदमी कर सकेंगे। ब्रिज के स्ट्रक्चर को संभालने के लिए 13 पीयर्स बनेंगे। पुल के तल पर 30 मीटर और 40 मीटर चौड़े स्पैन प्लेट गर्डर्स दिये जाएंगे, जहां लोग खड़े होकर नदी का नजारा देखेंगे। इसके अलावा स्टील ट्यूबलर सेक्शन से ब्रिज के किनारों की संरचना की जाएगी।

ब्रिज में ये होंगे आकर्षण का केंद्र

– स्माइलिंग थीम की झलक डिजाइन में दिखेगी
– स्टाम्प कंक्रीटिंग, जीआरसी पैनल, ग्रेनाइट, एसीपी पैनल
– टेन्साइल स्ट्रक्चर से रूफिंग, स्ट्रीट लाइट, बोलार्ड व फ्लोर लाइट
– रात में पर्याप्त रोशनी के साथ पुल की सुंदर आकृति दिखेगी
– सजावटी पौधों व छोटे फूलदार वृक्षों के साथ लैंडस्केपिंग

Aina Today

Aina Today न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button