उत्तर प्रदेशबड़ी खबरलखनऊ

आप्रवास और विदेशी विषयक विधेयक 2025 के पक्ष में केशव मौर्या बोले- किसी घुसपैठिए के लिए भारत ‘खाला ‘ का घर नहीं होगा

Immigration and Foreigners Bill 2025 : उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने ‘आप्रवास और विदेशी विषयक विधेयक,2025’ पर शुक्रवार को अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि किसी घुसपैठिए के लिए भारत अब ‘खाला’ (मौसी) का घर नहीं होगा।

मौर्य ने अपने आधिकारिक “एक्स” खाते पर एक पोस्ट में कहा कि “अवैध तरीके से घुसपैठ करने वाले किसी घुसपैठिए के लिए भारत अब कोई ‘खाला’ का घर नहीं होगा।” उपमुख्यमंत्री ने इसी पोस्ट में कहा, “यशस्वी प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी के कुशल नेतृत्व में नए भारत की नई आव्रजन नीति ने अंग्रेजों के जमाने के आव्रजन संबंधी कानून का चोला उतार दिया है। नए भारत की नई आव्रजन नीति देश के लिए गौरव की बात है।

” मौर्य ने कहा, ‘‘माननीय गृह मंत्री अमित शाह  इसे अंजाम तक पहुंचाने के लिए बधाई के पात्र हैं। राष्ट्र की सुरक्षा के लिए यह बहुत जरूरी था। घुसपैठ कराने वाले विपक्षी दल इस नई नीति से हक्का-बक्का रह गए हैं।’’ केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने बृहस्पतिवार को लोक सभा में आप्रवास और विदेशियों से संबंधित विधेयक, 2025 पर चर्चा का जवाब दिया। चर्चा के बाद सदन ने इस विधेयक को पारित कर दिया।

Aina Today

Aina Today न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button