उत्तर प्रदेशबड़ी खबरलखनऊ

बेकरी के उद्यमियों को करें प्रशिक्षित: केशव प्रसाद मौर्य

लखनऊ। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग के अधिकारी अपनी आगामी 100 दिनों की योजना में 1250 कुकरी, बेकरी एवं कन्फेक्शनरी तथा उद्यमिता विकास खाद्य प्रसंस्करण से संबंधित उद्यमियों को प्रशिक्षित करें।

केशव प्रसाद मौर्य ने उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग के अधिकारियों संग बैठक की और गम्भीरता से उप्र खाद्य प्रसंस्करण उद्योग नीति-2017 को लागू कराते हुए 58 स्वीकृत इकाइयों के लिए बीस करोड़ रुपयों का अनुदान स्वीकृत कराये जाने की जानकारी दी। इस दौरान उपमुख्यमंत्री से उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग के निदेशक डा.आर.के. तोमर ने विभागीय जानकारी साझा की।

उन्होंने उपमुख्यमंत्री से बताया कि विभाग जानकारी के अनुसार प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उन्नयन योजना के अंतर्गत 14 इंक्यूबेशन सेंटरों का निर्माण कार्य प्रारम्भ आगामी 100 दिनों के भीतर किया जा रहा है। इसके लिए 37 करोड़ रुपयों की धनराशि स्वीकृत की गई है। इसके अलावा क्षेत्रीय खाद्य अनुसंधान एवं विश्लेषण केंद्र, लखनऊ में नवीन मशीनों का शुभारंभ भी किया जाएगा।

Aina Today

Aina Today न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button