उत्तर प्रदेशबड़ी खबरबस्ती

बस्ती: कपड़ा व्यवसायी के 13 साल के बेटे का अपहरण, मांगे 50 लाख रुपए

बस्ती। बस्ती के नगर पंचायत रुधौली में शनिवार की शाम कपड़ा व्यापारी के 13 वर्षीय पुत्र का बदमाशों ने अपहरण कर लिया। बदमाशों ने व्यापारी को फोन कर अपहरण की सूचना देकर 50 लाख की रंगदारी मांगी है। इसके बाद परिवार में हड़कंप मच गया। मामला सामने आते ही थाने पर कस्बे के व्यापरियों की भीड़ जुट गई। क्राइम ब्रांच की टीम मौके पर पहुंचकर छानबीन में जुट गई।

रुधौली कस्बे के कसौधन वस्त्रालय के मालिक अशोक कुमार कसौधन का 13 वर्षीय पुत्र अखंड कसौधन उर्फ अंकित सेंट जेवियर स्कूल का छात्र है। वह शनिवार की शाम कस्बे में सब्जी लेने गया था। बताया जा रहा है कि इस दौरान ने किसी ने उसे बुलाया तो वह दुकान पर ही सब्जी रखकर सड़क के दूसरी ओर चला गया। कुछ देर बाद किसी ने उसके पिता को फोन कर अखंड के अपहरण की जानकारी दी।

फोन करने वाले ने अशोक से 50 लाख रुपए तैयार रखने को कहा। इसके बाद परिवार में हड़कंप मच गया। अंकित की मां और बहन दहाड़े मारकर रोने लगीं। परिवार के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना कस्बे में फैलते ही बड़ी संख्या में व्यापारी थाने पर पहुंच गए। पुलिस अशोक कसौधन का मोबाइल सर्विलांस पर डालते हुए सीसीटीवी कैमरे का फुटेज खंगालने में जुटी है।

पुलिस ने अंकित के दोस्तों को भी फोन कर उसकी जानकारी ली लेकिन कहीं सुराग नहीं मिला। सूचना पाकर क्राइम ब्रांच की टीम भी मौके पर पहुंच गई और छानबीन में जुट गई। सर्विलांस और सीसीटीवी फुटेज के सहारे सुराग तलाशे जा रहे हैं। सीओ रुधौली अंबिका राम ने कहा, ‘पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है। टीमों को लगा दिया गया है। जल्द ही मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।’

Aina Today

Aina Today न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button