उत्तर प्रदेशबड़ी खबरलखनऊ

विधान परिषद सदस्य सुभाष यदुवंश ने अमित शाह से मुलाकात की

लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री और विधान परिषद सदस्य सुभाष यदुवंश ने नई दिल्ली में गृह और सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह से मुलाकात की । सुभाष यदुवंश ने कहा की मोदी जी का शासन काल भारतीय इतिहास का वह सुनहरा पन्ना है जिसे पढ़कर देश की पीढ़ियां गर्व, साहस और प्रेरणा प्राप्त करती रहेंगी। आज आपके और माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में वक्फ बिल पास होने से सभी देशवासियों ने इसका स्वागत किया है।

इस बिल के पास होने से पसमांदा समाज और कमजोर वर्ग के मुसलमान समाज को बहुत लाभ होगा। इसलिए समाज के सभी वर्गों द्वारा इसका स्वागत किया गया है। ‘वक्फ (संशोधन) विधेयक, 2025’ के मध्यम से वर्षों से चले आ रहे अन्याय और भ्रष्टाचार के युग का अंत किया है और न्याय व समानता के युग की शुरुआत की है।

इस विधेयक के माध्यम से वक्फ बोर्ड और वक्फ संपत्तियाँ अधिक जवाबदेह, पारदर्शी और न्यायसंगत होने वाली हैं। इससे निश्चित ही मुस्लिम समुदाय के गरीबों, महिलाओं और बच्चों को लाभ मिलेगा । ये बिल इतिहास के पन्नो में लिखा जाएगा। आज आपके कुशल नेतृत्व में सैकड़ो सालों से चले आ रहा नक्सलवाद खत्म होने की कगार पर। अधिकांश नक्सलवादी आत्मसमपर्ण कर मुख्य धारा में आ रहे सम्मलित हो रहे है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में देश विश्व गुरु बन रहा है। विश्व आज किसी भी समस्या के समाधान के लिए भारत देश से मदद की उम्मीद करती है । पूरे विश्व मे भारत देश मे डंका बज है। भारत देश विश्व गुरु बनाने की और अग्रसर है।

सुभाष यदुवंश ने कहा की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत विकास और उन्नति के नए आयाम स्थापित कर रहा है। जबकि विपक्षी दल आई.एन.डी.आई.ए. (इंडिया) नाम से गठबंधन कर जनता को भ्रमित करने का प्रयास कर रहे हैं। लेकिन उन्हें यह नहीं पता कि नाम बदल लेने से नियत साफ नहीं हो जाती। लोकसभा चुनाव के बाद महाराष्ट्र , हरियाणा, महाराष्ट्र चुनाव में प्रचंड विजय से ये तय होता है कि पूरा देश आज भी मोदी जी नीतियों और विकास से संतुष्ठ है।

उत्तर प्रदेश में अखिलेश यादव का जनाधार खत्म हो चुका है उन्हें जनता के मुद्दों से नही सिर्फ परिवारवाद से मतलब है। उनकी नकारात्मक राजनीति प्रदेश की जनता ऊब चुकी हैं । अखिलेश यादव ने बोला कि उन्होंने गाय गोबर और गौशाला से दुर्गंध आती है इससे संपूर्ण यादव समाज सनातन धर्म और पशुपालक समाज का हृदय बहुत मरमहत है अखिलेश यादव को तुरंत माफी मांगनी चाहिए।

Aina Today

Aina Today न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button