उत्तर प्रदेशबड़ी खबरलखनऊ

लखनऊ में भीषण हादसा: टैंकर से टकराने के बाद खाईं में गिरी बस, 5 लोगों की मौत, 10 अन्य जख्मी

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के काकोरी इलाके में बृहस्पतिवार देर शाम को एक रोडवेज बस के अनियंत्रित होकर पलट जाने से पांच यात्रियों की मौत हो गई तथा 10 अन्य जख्मी हो गए। पुलिस सूत्रों ने यह जानकारी दी। सूत्रों ने बताया कि काकोरी थानाक्षेत्र में गोला कुंआ के पास हरदोई से लखनऊ आ रही एक तेज रफ्तार रोडवेज बस सड़क निर्माण कार्य में लगे टैंकर से टकराने के बाद अनियंत्रित होकर खाईं में जा गिरी।

उन्होंने बताया कि इस दुर्घटना में पांच लोगों की मौत हो गई तथा 10 अन्य घायल हो गये। पुलिस आयुक्त अमरेंद्र सिंह सेंगर ने इस हादसे में पांच लोगों की मौत हो जाने और 10 अन्य के घायल हो जाने की पुष्टि की है। पुलिस ने बताया कि स्थानीय निवासियों की मदद से बचाव दल ने घायल यात्रियों को बाहर निकाला और उन्हें काकोरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। स्थानीय निवासियों ने बताया कि घटनास्थल पर सड़क निर्माण कार्य चल रहा था और दुर्घटना के समय सड़क पर पानी का छिड़काव किया जा रहा था।

डीएम-कमिश्नर मौके पर पहुंचे

काकोरी में भीषण एक्सिडेंट की खबर ने राजधानीवासियों को हिला दिया। मामले की जानकारी मिलते ही सीएम योगी ने अधिकारियों से मौके पर जाने का निर्देश दिया। घटनास्थल पर लखनऊ की मंडलायुक्त और डीएम भी पहुंचे। उन्होंने मौके पर मौजूद अधिकारियों से राहत और बचाव कार्य के बारे में जानकारी ली। उन्होंने स्थानीय अधिकारियों को दिशा-निर्देश जारी किया।

सीएम योगी ने लिया हादसे पर संज्ञान

सीएम योगी आदित्यनाथ ने हादसे संज्ञान लिया है। उन्होंने बस हादसे पर दुख जताते हुए अफसरों को मौके पर जाकर राहत कार्य तेज करने का निर्देश दिया है। मुख्यमंत्री ने घायलों के समुचित उपचार के निर्देश दिए हैं। सीएम योगी ने जिला प्रशासन के अधिकारियों को घायलों के अस्पताल में इलाज कराने के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की भी कामना की है।

Aina Today

Aina Today न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button