उत्तर प्रदेशताज़ा ख़बरदेशबड़ी खबरलखनऊ

UP सरकार के बड़ा फैसला: गैंडों के संरक्षण के लिए दुधवा में स्थापित करेगी दो नए गैंडा पुनर्वास केंद्र

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने लखीमपुर के दुधवा राष्ट्रीय उद्यान में गैंडों के संरक्षण के लिए दो नए गैंडा पुनर्वास केंद्र बनाने का फैसला किया है। बृहस्पतिवार को एक आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी गई। बयान में कहा गया है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मार्गदर्शन में प्रदेश के वन एवं वन्य जीव विभाग ने गैंडों और अन्य संकटग्रस्त वन्य जीवों के प्राकृतिक आवास के संरक्षण के लिए एक महत्वाकांक्षी कार्य योजना शुरू की है।

 

बयान के अनुसार इसके अलावा स्थानीय लोगों को गैंडे व अन्य वन्य जीवों के संरक्षण के प्रति जागरूक करने के कार्य में भी यह धनराशि इस्तेमाल होगी। दुधवा राष्ट्रीय उद्यान के उप निदेशक रंगाराजू ने बताया कि इस परियोजना के लिए एक करोड़ 50 लाख रूपये की धनराशि स्वीकृत की गई है।

Aina Today

Aina Today न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button