उत्तर प्रदेशप्रयागराजबड़ी खबर

Maha Kumbh 2025: कैबिनेट के साथ सीएम योगी ने त्रिवेणी संगम में लगाई पवित्र डुबकी, पक्षियों को खिलाया दाना

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, ब्रजेश पाठक और अन्य कैबिनेट मंत्रियों ने प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ के दौरान त्रिवेणी संगम में पवित्र डुबकी लगाई। बुधवार को मंत्रिमंडल की बैठक के बाद सीएम योगी सभी मंत्रियों के साथ संगम पहुंचे और स्नान किया। संगम में नहाते समय सारे मंत्री खूब मस्ती करते हुए दिखे। इसमें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ खुद सबसे आगे रहे। इससे पहले नाव पर सवार होकर मुख्यमंत्री योगी ने अपने कैबिनेट मंत्रियों के साथ प्रयागराज में प्रवासी पक्षियों को दाना खिलाया। कैबिनेट बैठक के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा, “मैं पूरे मंत्रिपरिषद की ओर से महाकुंभ में आए हुए तमाम संतो और श्रद्धालुओं का स्वागत करता हूं। पहली बार महाकुंभ में पूरा मंत्रिपरिषद मौजूद है। प्रदेश के विकास से जुड़े हुए मुद्दों पर चर्चा हुई है।” सीएम योगी ने आगे कहा कि सभी मंत्रियों ने बहुत सारे मुद्दों पर चर्चा की है, देश के विकास से जुड़े नीतिगत मुद्दों पर चर्चा हुई। प्रयागराज से जुड़े हुए विकास के मुद्दों पर भी चर्चा हुई है।

Aina Today

Aina Today न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button