उत्तर प्रदेशमैनपुरी

मैनपुरी में बड़ा हादसा: बेकाबू ट्राला घर में घुसा, रिटायर्ड दरोगा और पत्‍नी सहित 4 की मौत

मैनपुरी। यूपी के मैनपुरी में सोमवार की देर रात सरिया लदा ट्राला बेकाबू होकर एक घर जा घुसा। इस हादसे में एक रिटायर्ड दरोगा, उनकी पत्‍नी समेत 4 लोगों की मौत हो गई है। दुर्घटना में घायल 6 लोगों में से 3 की हालत गंभीर बनी हुई है। यह दुर्घटना मैनपुरी के कुरावली थाना क्षेत्र के खिरिया पीपल गांव में हुई। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्‍पताल पहुंचवाया।

घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंच गए। तत्‍काल बचाव कार्य शुरू किया गया। बताया जा रहा है कि ट्राला में 5 लोग बैठे थे। इनमें से भी 2 लोगों की मौत हुई है। एसपी कमलेश कुमार दीक्षित ने बताया कि ट्राला में सरिया लदी हुई थी। जो बेकाबू होकर रिटायर्ड सब इंस्पेक्टर के घर में घुस गया।

जिससे घर में सो रहे रिटायर्ड उपनिरीक्षक विश्राम सिंह (61), पत्नी विनोद कुमारी (58), ट्रक चालक कवींद्र पुत्र मुन्नूलाल निवासी रुद्रपुर, विष्णुगढ़ जिला कन्नौज एवं परिचालक अंकित पुत्र प्रमोद निवासी कुंदरकोट अहिरवां, औरैया की मौत हो गई। छह घायल रुद्रपुर विशुन गढ़ कन्नौज के निवासी हैं।

Aina Today

Aina Today न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button