उत्तर प्रदेशलखनऊ

मारवाड़ी तीज-त्योहारों की पत्रिका का हुआ विमोचन

  • मारवाड़ी युवा मंच के समागम अनुगूंज-2022 का हुआ आयोजन

लखनऊ। उत्तर प्रदेश प्रांतीय मारवाड़ी युवा मंच का वार्षिक प्रान्तीय सभा का समागम अनुगूंज-2022 का आयोजन रविवार को गोमतीनगर के होटल में आयोजित हुआ। कार्यक्रम का उद्घाटन प्रदेश के पूर्व उप मुख्यमंत्री डॉ दिनेश शर्मा ने किया। विशिष्ट अतिथि मारवाड़ी युवा मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष कपिल लखोटिया, युवा भवन के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष रवि अग्रवाल भी मौजूद रहे। समारोह में प्रांतीय पत्रिका का विमोचन भी हुआ। पत्रिका में मारवाड़ी समाज के तीज-त्यौहार, रीति-रिवाज, पूजा-पाठ में प्रयोग होने की सामग्री की संपूर्ण जानकारी दी गई है।

राष्ट्रीय अध्यक्ष कपिल लखोटिया ने इस मौके पर उत्तर प्रदेश मारवाड़ी युवा मंच द्वारा करोना काल में किए गए कार्यों की सराहना की। उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रांतीय युवा मंच के अध्यक्ष अनुराग एवं पूरी टीम को तहेदिल से शुभकामना दी। युवा भवन के राष्ट्रीय अध्यक्ष रवि अग्रवाल ने बताया भवन का कार्य बहुत जोर-शोर से चल रहा है और बहुत जल्द ही वह कार्य पूरा होगा। इस अवसर पर युवा भवन में प्रांतीय संयोजक नीलेश अग्रवाल टाटा को सम्मानित भी किया गया।

अंत में हुए सांस्कृतिक कार्यक्रम में कन्या भ्रूण संरक्षण पर मारवाड़ी युवा मंच अवध के पाखी और सिद्धि बहुत सुंदर सांस्कृतिक प्रस्तुति दी। गई महिला शाखा से श्रद्धा, मुस्कान, अन्नपूर्णा सृष्टि, चेतना द्वारा किए गए कार्यों को पुरस्कृत किया गया। समारोह में उत्तर प्रदेश की 68 शाखाओं के सदस्यों ने सभा में थे।

Aina Today

Aina Today न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button