उत्तर प्रदेशलखनऊ

नालियों में जमी सिल्ट पर महापौर ने चलवाया फावड़ा

लखनऊ। लखनऊ की महापौर संयुक्ता भाटिया ने सोमवार को चिनहट क्षेत्र में स्वच्छता कार्य का निरीक्षण किया। इस दौरान वस्तुखंड में नालियों में जमी सिल्ट को देखकर महापौर ने नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने नगर निगम कर्मियों से मोटी सिल्ट हटाने के लिए फावड़ा उठाने के लिए कहा, जिस पर कर्मियों ने फावड़ा चलाकर सिल्ट हटायी।

चिनहट द्वितीय वार्ड के भाजपा कार्यकर्ताओं ने बीते दिनों महापौर संयुक्ता भाटिया से क्षेत्र का दौरा करने को कहा था। इन दिनों निरंतर वार्डों में स्वच्छता की जांच कर रही महापौर ने आज चिनहट द्वितीय वार्ड की ओर रुख किया। वार्ड में पहुंचनें पर उन्होंने सुपरवाइजर को बुलवाया और क्षेत्र में भ्रमण शुरु किया। भ्रमण करते हुए महापौर ने जगह जगह पर गंदगी पायी और इससे वह नाराज हो उठी।

महापौर ने नगर निगम कर्मियों से कहा कि आप की जिम्मेदारी स्वच्छता कार्य को प्रतिदिन करते हुए स्वच्छ वातावरण तैयार करना है। स्वच्छ वातावरण बनाने के लिए अच्छे प्रयास ही सफल होते हैं। इस क्षेत्र की नालियों की सफाई लम्बे से नहीं हुई होगी, तभी यहां मोटी सिल्ट देखी जा रही है।

उन्होंने कहा कि लखनऊ नगर निगम प्रत्येक स्थिति में नागरिक सुविधाओं के लिए कार्य कर रहा है। नगर निगम कर्मियों को सुबह सवेरे ही कूड़ा निस्तारण, सड़क व गलियों की सफाई के निर्देश दिये। कहीं पर कूड़ा नहीं उठता है तो उसके लिए टोलफ्री नम्बर जारी है, जिस पर कोई भी व्यक्ति अपनी शिकायत दर्ज करा सकता है।

Aina Today

Aina Today न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button