ताज़ा ख़बरविदेश

जर्मनी पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी का भारतीय समुदाय ने गर्मजोशी से किया स्वागत

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सोमवार को अपनी तीन दिवसीय यूरोप यात्रा के पहले पड़ाव में बर्लिन पहुंचे, जहां भारतीय समुदाय ने गर्मजोशी के साथ उनका स्वागत किया। प्रधानमंत्री ने भारतीय समुदाय का हाथ जोड़कर स्वागत स्वीकार किया। इस दौरान एक भारतीय मूल के बालक ने प्रधानमंत्री को देश भक्ति गीत सुनाया जिसकी उन्होंने प्रशंसा की। वहीं एक भारतीय मूल की बालिका ने प्रधानमंत्री को भेंट स्वरूप उनकी पेंटिंग सौंपी।

प्रधानमंत्री ने अपने जर्मनी आगमन को लेकर ट्वीट कर जानकारी दी है। उन्होंने लिखा कि बर्लिन में अभी सुबह का समय है, लेकिन भारतीय समुदाय के कई लोग वहां पहुंचे हैं। उनसे बात करना अद्भुत रहा। हमारे डायस्पोरा ने जो हासिल किया है उस पर भारत को गर्व है। एक अन्य ट्वीट में प्रधानमंत्री ने कहा, “बर्लिन में उतरना हुआ है। आज मैं चांसलर ओलाफ स्कोल्ज़ से बात करूंगा। व्यापारिक नेताओं के साथ बातचीत और एक सामुदायिक कार्यक्रम को संबोधित करना है। मुझे विश्वास है कि यह यात्रा भारत और जर्मनी के बीच मित्रता को बढ़ावा देगी।”

विदेश मंत्रालय के अनुसार प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज बर्लिन में जर्मन चांसलर ओलाफ स्कोल्ज़ के साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगे। दोनों नेता भारत-जर्मनी अंतर-सरकारी परामर्श (आईजीसी) के छठे संस्करण की सह-अध्यक्षता भी करेंगे। अपनी यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री और चांसलर स्कोल्ज़ संयुक्त रूप से एक बिजनेस कार्यक्रम को भी संबोधित करेंगे।

Aina Today

Aina Today न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button