उत्तर प्रदेशबड़ी खबरलखनऊ

मायावती का धर्म परिवर्तन पर बयान, बोलीं- बवाल मचाया जाना अनुचित

बसपा सुप्रीमो मायावती ने रविवार को देशवासियों को क्रिसमस पर्व की बधाई दी। शुभकामनाएं देने के साथ ही मायावती धर्म परिवर्तन पर बोलीं। उन्होंने कहा कि धर्म परिवर्तन पर देश में बवाल मचाया जाना अनुचित है। जबरन हर चीज बुरी होती है और बुरी नियत से धर्म बदलना और बदलवाना दोनों ही गलत है।

मायावती ने रविवार सुबह ट्वीट कर कहा कि क्रिसमस पर्व की सभी देशवासियों व ख़ासकर ईसाई मज़हब के मानने वाले समस्त भाई-बहनों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। अपने सेक्युलर संविधान के तहत देश में अन्य सभी धर्म के लोगों की तरह ये लोग भी सुख-शान्ति तथा खुश व खुशहाली के साथ अपना जीवन व्यतीत करें, यही कामना।

मायावती ने आगे लिखा कि ’धर्म परिवर्तन’ को लेकर देश भर में बवाल मचाया जाना अनुचित व चिन्तनीय। जबरन हर चीज बुरी होती है और बुरी नीयत से धर्म बदलना व बदलवाना दोनों ही गलत। अतः इस मुद्दे को सही परिप्रेक्ष्य में देखना व समझना जरूरी। इसको लेकर की जा रही कट्टरवादी राजनीति से देश को लाभ कम, हानि ज्यादा।

Aina Today

Aina Today न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button