उत्तर प्रदेशकानपुरबड़ी खबर

Kanpur: शिविर में आई शिकायत पर महापौर प्रमिला पांडेय ने तुरंत लिया एक्शन, समस्याओं को किया दूर, यहां साफ कराया अतिक्रमण

कानपुर, । महापौर प्रमिला पांडेय ने शनिवार को वार्ड 35 और 54 दो जगह शिविर लगाकर लोगों की समस्याएं सुनी। वार्ड 35 में नारी कला केन्द्र में लगे शिविर में अतिक्रमण की शिकायत पर पनकी रोड के प्राचीन काली मन्दिर के बाहर अतिक्रमण हटाया गया। महापौर ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की।

शिविर में क्षेत्र की जनता ने बताया की क्षेत्र में सबसे अधिक अतिक्रमण की समस्या है। कल्याणपुर पनकी रोड में प्राचीन काली मन्दिर है। जिसके मुख्य द्वार पर अवैध तरीके से लोग रह रहे हैं। मुख्य द्वार को बन्द करा दिया गया। जिस पर महापौर ने मौके पर निरीक्षण कर मौके पर बुलडोजर द्वारा प्राचीन काली मन्दिर को कब्जा मुक्त करा दिया। इस दौरान नाली की साफ सफाई की शिकायत आई जिस पर महापौर ने मौके पर जेडएसओ को निस्तारण करने का निर्देश दिया।

वार्ड 35 में कुल 14 शिकायतें आईं जिसमें 6 को तत्काल निस्तारण करा दिया गया। वार्ड 54 जलकल कार्यालय के सिलेण्डर चैराहा पर आयोजित शिविर में सबसे अधिक समस्या चट्टा संचालक और सुअर पालकों की दर्ज की गईं। जिसपर महापौर ने पशु चिकित्साधिकारी को तत्काल कार्रवाई करने के आदेश दिए।

सिलेण्डर चैराहे के पास नाले के ऊपर बादशाह बिरयानी नाम से एक अवैध रेस्टोरेंट था जिसको महापौर ने तत्काल ध्वस्त करने का आदेश दिए और दोबारा अतिक्रमण न करने को क्षेत्रीय जनता से अपील की। यहां कुल 19 शिकायतें आईं जिसपर 8 का मौके पर निस्तारण करा दिया गया।

Aina Today

Aina Today न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button