उत्तर प्रदेशगोण्डाबड़ी खबर

आसाराम के आश्रम में खड़ी कार में नाबालिग लड़की की लाश बरामद, इतने दिनों से थी लापता

गोण्डा। जेल में बंद आसाराम के गोंडा स्थित आश्रम से नाबालिग लड़की की लाश बरामद हुई है। सूत्रों की मानें तो बालिका की उम्र करीब 13-14 साल है। शव मिलने की जानकारी फैसले के बाद से ही इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस भी मौके पर मौजूद है। बता दें, गोण्डा नगर कोतवाली क्षेत्र के बहराइच रोड स्थित आसाराम बापू आश्रम से आज यानी शुक्रवार को सुबह एक नाबालिग लड़की की लाश बरामद हुई है।

उक्त लाश आश्रम के अंदर काफी दिनों से खड़ी हुई एक कार से बरामद हुई है। कार से लाश बरामद होने के बाद से ही पुलिस भी हरकत में आ गई है। बताया जाता है कि शुक्रवार सुबह 3 से 4 बजे के बीच पुलिस ने आश्रम से उक्त शव को बरामद किया। पुलिस की मानें तो शव काफी पुराना प्रतीत हो रहा था साथ ही अब शव बरामदगी के बाद पुलिस आश्रम से जुड़े और वहां मौजूद कई लोगों से थाने लाकर पूछताछ कर रही है।

बीते मंगलवार से घर से लापता थी निवासिनी

खबर ये भी है कि नगर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पंचायत बिमौर की निवासी खुशी पांडेय पुत्री मनोज कुमार बीते मंगलवार से अपने घर से लापता थी। पंद्रह साल की खुशी पांडेय जब काफी खोजबीन के बाद भी नहीं मिल पाई तो बीते गुरुवार को घरवालों ने इसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करायी थी।

पिता भी बीते 3 सालों से गायब

आसपास के लोगों की मानें तो लड़की का पिता भी ऐसे ही बीते 3 सालों से रहस्मय रूप से गायब है। पुलिस फिलहाल उस मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है। वहीं कार से लाश बरामद होने के बाद फिलहाल आश्रम में ताला लगा दिया गया है साथ ही अब किसी को भी आसाराम के उक्त आश्रम के अंदर जाने की इजाजत नहीं है।

गौरतलब हो कि साल 2013 से ही आसाराम जोधपुर सेंट्रल जेल में बंद है। 2018 में बलात्कार के जुर्म में आसाराम को उम्रकैद की सजा सुनाई गई थी। हालाँकि आसाराम की तरफ से कई बार जमानत के लिए याचिकाएं दाखिल की गई हैं, लेकिन हर बार उसकी कोशिशें कोर्ट द्वारा नाकाम हो गईं।

Aina Today

Aina Today न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button