उत्तर प्रदेशबड़ी खबरमुरादाबाद

मुरादाबाद का निर्यात कारोबार 10 हजार करोड़ रुपये के पार होने जा रहा हैं : योगी

मुुरादाबाद। वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट स्कीम के तहत जनपद का निर्यात कारोबार काफी तेजी से बढ़ा हैं। वर्ष 2017 से पूर्व यहां का निर्यात कारोबार साढ़े 04 हजार करोड़ रुपये था और ढाई वर्षों के कोविड-19 काल के बावजूद यह बढ़कर 10 हजार करोड़ रुपये पार करने जा रहा हैं। यह बातें उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सर्किट हाउस में मंडलीय विभागीय समीक्षा बैठक के बाद पत्रकारों को सम्बोधित करते हुए कही।

उन्होंने कहा कि शासन की योजनाओं को जनप्रतिनिधियों के माध्यम से आगे बढ़ाने का कार्य प्रशासन के द्वारा किया गया हैं। डबल इंजन की सरकार की योजनाओं का लाभ समाज के प्रत्येक तबके के व्यक्ति को बिना किसी भेदभाव के मिल रहा है। वर्ष 2018 में वन डिस्टिक वन प्रोडक्ट की योजना उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा शुरू की गई थी। जनपद में जो परमपरागत एमएसएमई उससे लोग हट से गए थे, निराश हो गए थे। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड और अन्य विभागों की बंदिशों के चलते और पलायन कर रहे थे।

सीएम योगी ने आगे कहा कि अपराधियों के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति का यहां पर पूरी तरह से पालन हो रहा हैं। इस दौरान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष चौधरी भूपेंद्र सिंह, कैबिनेट मंत्री व मंडलीय प्रभारी मंत्री धर्मपाल सिंह, माध्यमिक शिक्षा मंत्री गुलाब देवी, गन्ना विकास राज्य मंत्री संजय गंगवार आदि उपस्थित रहे।

Aina Today

Aina Today न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button