उत्तर प्रदेशबड़ी खबरसीतापुर

मिथ वेलफेयर फाउण्डेशन ने स्कूली बच्चों को बांटे टिफिन, दिया स्वस्थ भारत का संदेश

  • शारदीय नवरात्र के अवसर पर मिथ वेलफेयर फाउण्डेशन ने सीतापुर में प्रकाश अकेडमी स्कूल के बच्चों को बांटे टिफिन व शिक्षकों का किया सम्मान
  • बच्चों को पोषण युक्त आहार की सबसे ज्यादा जरूरत: विकास गुप्ता
  • प्रकाश अकेडमी के प्रबंधक दुर्गेश सिंह ने मिथ वेलफेयर फाउण्डेशन का आभार जताया

सीतापुर। आप जरा अपने स्कूली दिनों को याद कीजिये जब स्कूल में उपहार मिलते थे तो चेहरे पर खुशी का ठिकाना न रहता था। अपने उपहारों के साथ—साथ दूसरों के उपहारों को भी उलट पलट कर देखते थे। आज कुछ ऐसा ही नजारा था सीतापुर के मछरेटा स्थित स्कूल प्रकाश अकेडमी का। शारदीय नवरात्र के पावन पर्व पर मिथ वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्ध्यक्ष विकास गुप्ता के हाथों टिफिन पाकर बच्चों के चेहरे खिल उठे।

शनिवार को मिथ वेलफेयर फाउण्डेशन द्धारा आयोजित टिफिन वितरण समारोह में बोलते हुए फाउण्डेशन के अध्यक्ष विकास गुप्ता ने कहा बच्चे देश का भविष्य हैं। बच्चों को ही स्वस्थ भारत का निर्माण करना हैं। बच्चों को पोषण युक्त आहार की सबसे ज्यादा जरूरत है। स्कूलों को भी बच्चों के अभिभावकों को बच्चों को पोषणयुक्त आहार देने के लिए प्रेरित करना चाहिए।

इस अवसर पर प्रकाश अकेडमी के प्रबंधक दुर्गेश सिंह ने मिथ वेलफेयर फाउण्डेशन का आभार व्यक्त करते हुए कहाकि फाउण्डेशन के सुझाव पर अमल किया जायेगा। स्कूल के प्रधानाचार्य सुशील पाल ने कहाकि स्वस्थ बच्चे ही स्वस्थ समाज के आधार हैं।

स्कूल बच्चों के बहुमुखी विकास में सक्रिय भूमिका निभा रहा है। मिथ वेलफेयर फाउण्डेशन ने टिफिन वितरण समारोह शिक्षकों का भी सम्मान किया। समारोह के अंत में उप प्रधानाचार्य अनुज कुमार पाण्डेय ने समारोह में आये अतिथियों व गणमान्य नागरिकों का आभार जताया।

Aina Today

Aina Today न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button