उत्तर प्रदेशबड़ी खबरलखनऊ

उत्तर प्रदेश की विकास यात्रा में नरेन्द्र मोदी का अहम योगदान : योगी आदित्यनाथ

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में प्रधानमंत्री नरेन्द्र दामोदर दास मोदी के जन्मदिन की 72वीं वर्षगांठा के अवसर पर छाया चित्र प्रदर्शनी ‘‘कहानी भारत मां के सच्चे सपूत की’’ चित्र प्रदर्शनी का उद्घाटन किया। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य व ब्रजेश पाठक भी उपस्थित रहे।

योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उत्तर प्रदेश की विकास यात्रा में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जो योगदान दिया है वह हम सब के लिए प्रेरणादाई है। भारत की वर्तमान विकास यात्रा का शुभारम्भ अविनाशी काशी से हम देख सकते हैं। वह काशी के सांसद के रूप में अपनी यात्रा को मोदी आगे बढ़ाते हैं और भारत का नेतृत्व करते हैं।

देश की आाजादी के समय हमारे महापुरूषों ने जो सपने देखे थे वह सपने आज मोदी के नेतृत्व में पूरे हो रहे हैं। आज शासन की योजनाओं के माध्यम से हम समाज के अंतिम व्यक्ति के जीवन में परिवर्तन होते हुए देख रहे हैं।

मोदी ने कहा था कि सामार्थ्यवान ही अपनी स्वतंत्रता की रक्षा कर सकता है। श्रम शक्ति के बल पर ही हम वैभवशाली बन सकते हैं। सामार्थ्यवान वही होगा जहां एकता होगी। विकसित भारत के निर्माण का, विरासत के प्रति सम्मान का, आपसी एकता का, अपने कर्तव्यों के प्रति ईमानदारी का और हर व्यक्ति अगर अपने स्तर से प्रयास करे तो आत्मनिर्भर भारत बन सकता है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि किसानों के लिए प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि हो, युवाओं के लिए मुद्रा योजना, किसान बीमा योजना यानि समाज जीवन के प्रत्येक क्षेत्र के लिए अनेक योजनाएं शुरू की।

योगी आदित्यनाथ ने कहा कि जब हम आजादी का अमृत महोत्सव मना रहे हैं तो हमारे लिए सौभाग्य बात है कि भारत आज इंग्लैण्ड की अर्थव्यवस्था को पीछे छोड़कर पांचवी अर्थव्यवस्था बना है। आज प्रदेशभर में रक्तदान शिविर लगाया जा रहा है। वहीं कल प्रदेशभर में आरोग्य मेले का आयोजन किया जायेगा।

सेवा अनुशासन व राष्ट्र के प्रति समर्पण का भाव पैदा करें

उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि प्रधानमंत्री बिना थके बिना रूके एक दिन का विश्राम किये बिना अनवरत कार्य कर रहे हैं। सेवा ही हमारा संगठन है यह प्रेरणा मोदी जी मिली है। केशव प्रसाद मौर्य ने कहा पूरी दुनिया के लोग आज मोदी की कार्यशैली से आश्चर्यचकित होते हैं। भारत में यूपी का माडल और दुनिया में भारत का माडल आज लोकप्रिय हो रहा है। सेवा में अपने को समर्पित कर मोदी की भावना का सम्मान करें।

उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि गरीबों के लिए सैकड़ों योजनाएं शुरू करने का काम प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने किया है। कोरोना काल में लोगों को कोरोना जैसी महामारी से बचाने का काम किया। मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र ने कहा कि मोदी का विजन जो उनका मार्गदर्शन मिल रहा है वह हम देशवासियों को मिलता रहे।

Aina Today

Aina Today न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button