उत्तर प्रदेशताज़ा ख़बरदेशबड़ी खबरलखनऊ

कोरोना का नया मरीज मिला

लखनऊ। राजधानी में कोरोना के मरीज मिलने फिर शुरू हो गये है। सोमवार को कोरोना का नया मरीज मिला है। मरीज को बुखार समेत सीने में संक्रमण की शिकायत थी। निजी लैब से जांच कराई तो रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। मरीज होम आइसोलेशन में है। वहीं स्वास्थ्य विभाग के अफसरों ने नए केस मिलने की जानकारी से इनकार किया है।
जानकारी के मुताबिक,डालीगंज के नजीरगंज निवासी पुरुष (53) को हफ्ते भर से बुखार व सीने में संक्रमण की शिकायत थी। नजदीकी डॉक्टर को दिखाया मगर राहत नहीं मिली। डॉक्टर की सलाह पर कोविड समेत दूसरी अन्य जांच कराई। सोमवार को निजी लैब से आई रिपोर्ट में मरीज पॉजिटिव मिला है।
वहीं, इससे पहले डालीगंज की एक बुजुर्ग महिला भी कोविड पॉजिटिव आई थी। इलाके में कोविड के दो एक्टिव केस हैं। मरीज की कोई ट्रेवल हिस्ट्री नहीं है। तो वहीं सीएमओ डॉ. एनबी सिंह ने मामले की जानकारी से इनकार करते हुए कहा कि पिछले 24 घंटों में कोविड का कोई नया रोगी नहीं मिला।

Aina Today

Aina Today न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button