उत्तर प्रदेशबड़ी खबरलखनऊ

नई तकनीकों से बढ़ेगी आम की पैदावार,विदेश में बढ़ेगा निर्यात

आम की बौर आते ही डीएम ने फसल को लेकर की बैठक

लखनऊ। आम की बौर आते ही आम की फसल को लेकर डीएम ने महत्त्वपूर्ण बैठक की। फलपट्टी से  आम निर्यात को बढ़ावा देने के लिए कलक्ट्रेट के डा0 ए0पी0जे0 अब्दुल कलाम सभागार में डीएम  विशाख जी0 की अध्यक्षता में बैठक की गई। जिलाधिकारी ने यह बैठक आम उत्पादन और निर्यात की सम्भावनाओं को बढ़ाने के लिए की। इस बैठक में लखनऊ के किसानों उद्यमियों और औद्यानिक क्षेत्र के विशेषज्ञों को आम निर्यात के विभिन्न पहलुओं, नई तकनीकों और बाजार की सम्भावनाओं के बारे में जागरूक किया।

बैठक में जिलाधिकारी ने औद्यानिक विशेषज्ञ, निर्यातकों, स्टेक होल्डर्स के द्वारा अनुभव और सुझाव साझा किया। कृषि और औद्यानिक विभाग के वरिष्ठ अधिकारी इस बैठक में शामिल थे। उनके द्वारा राज्य की औद्यानिक नीतियों और योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।

DM Lucknow

लूलू मॉल में फेयर एक्सपो प्रा0लि0 कम्पनी के आम निर्यातक गिरीश वीश्वरन,आम उत्पादक सहकारी समिति के प्रमुख उपेन्द्र सिंह, सतीश कुमार सिंह, वरिष्ठ निर्यातक सलाहकार, उत्कर्ष कृषि प्रोड्यूसर कम्पनी लिमिटेड धनंजय प्रताप, ओम एक्सपोर्ट लखनऊ,सत्यप्रकाश त्रिपाठी, एस0ए0एम0आई0 लखनऊ,आसिफ रियाज,दीपक मिश्रा एवं अन्य निर्यातकों द्वारा बैठक में जिलाधिकारी के सामने अपने विचार एवं समस्याओं को रखा।

मलिहाबाद स्टेशन से आम रेल के माध्यम से देश के अन्य भाग में भेजने की रूपरेखा तैयार कर डीआरएम मुरादाबाद को पत्र प्रेषित किया जाने हेतु कार्यवाही किए जाने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने आम निर्यात में आ रही समस्याओं को हल करने के लिए हर सम्भव सहायता पहुंचाने एवं विभाग के अधिकारियों को शेड्यूल बनाकर आम निर्यात में आ रही समस्याओं को दूर करने के आदेश दिए हैं।

Aina Today

Aina Today न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button