उत्तर प्रदेशकन्नौजबड़ी खबर

No helmet, No fuel: नहीं मिला बिना हेलमेट के पेट्रोल, पंप पर यातायात लगाए गए सिपाही

  • दूर दराज से आये दो पहिया वाहन चालक लौटाए जाते रहे

कन्नौज। नो हेलमेट, नो फ्यूल का दूसरे दिन भी पंप के सेल्समैनों ने पालन किया। प्रत्येक पंप पर यातायात सिपाही व होमगार्ड की ड्यूटी लगाई गई। बिना हेलमेट के पहुंचे लोगों को बिना पेट्रोल के लौटना पड़ा।

मुख्यमंत्री की ओर से जारी निर्देश, नो हेलमेट नो पेट्रोल का दूसरे दिन मंगलवार को भी कड़ाई से पालन कराया गया। एसपी की ओर से शहर के पेट्रोल पंपों पर एक-एक यातायात सिपाही व यातायात के पीआरडी जवान को लगाया गया।

ये बिना हेलमेट के पंप पर पेट्रोल लेने पहुंचने वाले वाहन चालकों को लौटा रहे ते। फिर भी कुछ लोग इस प्रतीक्षा में खड़े रहे कि शायद सेल्समैन पेट्रोल दे देगा। कुछ देर प्रतीक्षा करने के बाद जब पेट्रोल नहीं मिला तो वह मायूस हो कर जाते दिखे।

स्थानीय लोग तो किसी न किसी का हेलमेट दो मिनट के लिये मांग कर पेट्रोल लेते रहे। सबसे अधिक दिक्कत उन बाहरी दुपहिया वाहन चालकों को हुई जो अपने परिवार को लेकर कहीं जा रहे थे पर रास्ते में पेट्रोल खतम हो जाने से पंप पर पहुंचे। उनको पेट्रोल नहीं दिया गया। उनको कोई पहचानता भी नहीं जो वह किसी से हेलमेट कुछ समय के लिये लेकपर बाइक में पेट्रोल ले सके।

उधर देहात क्षेत्र का पंपों पर मनमानी होती रही। खास कर स्थानीय लोग सेल्स मैन पर दवाब बना कर पेट्रोल बिना हेलमेट के ही भरवाते रहे। एक के सेल्समैन का कहना था कि इस नियम का पालन कराने से उनके पंप की सेल पर असर पडा है।  35 से 40 फीसदी लोग बिना हेलमेट के आने से उनका पेट्रोल नहीं मिला।

Aina Today

Aina Today न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button