उत्तर प्रदेशकौशांबीबड़ी खबरसियासत-ए-यूपी

डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने स‍िराथू से क‍िया नामांकन, अम‍ित शाह और जेपी नड्डा रहे मौजूद

  • केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि, मैं सिराथू का बेटा हूं, सिराथू मेरा है
  • 2022 में किसी भी विपक्षी के पास कोई मुद्दा नहीं है
  • सपा, बसपा और कांग्रेस सब एक ही हैं
  • नामांकन दाखिल करने से पहले केशव प्रसाद मौर्य ने मां शीतला के दर्शन किए

यूपी चुनाव 2022 के लिए सिराथू विधानसभा सीट से उम्मीदवार बनाए गए डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने अपना नामांकन दाखिल किया। केशव प्रसाद मौर्य के नामांकन के दौरान वहां बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, धर्मेंद्र प्रधान, अनुप्रिया पटेल शामिल रहे। नामांकन दाखिल करने से पहले केशव प्रसाद मौर्य ने मां शीतला के दर्शन भी किए। केशव कड़ा धाम स्थित मंदिर पहुंचे, जहां उन्होंने माता शीतला के दर्शन किए और आरती भी की। इस दौरान उन्होंने सिराथू वासियों और समस्त प्रदेशवासियों के कल्याण के लिए कामना की।

नामांकन को लेकर केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि, ”मैं सिराथू का बेटा हूं, सिराथू मेरा है। वहां से कोई भी चुनाव लड़े मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता। अखिलेश और शिवपाल के सामने कांग्रेस ने अपना उम्मीदवार नहीं उतारा क्योंकि सपा, बसपा और कांग्रेस सब एक ही हैं। यूपी चुनाव 2022 में किसी भी विपक्षी के पास कोई मुद्दा नहीं है। सब बिना मुद्दों के बात कर रहे हैं। बीजेपी ही है जो विकास, बिजली, पानी और सड़क जैसे मुद्दों पर चुनाव लड़ रही है।”

Aina Today

Aina Today न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button