उत्तर प्रदेशकानपुर

आपरेशन बाबू साहेब : आयकर ने उपायुक्त उद्योग के आवास पर मारा छापा

कानपुर। सरकारी योजनाओं पर भ्रष्टाचार करने वाले अधिकारियों के खिलाफ आयकर ‘आपरेशन बाबू साहेब’ अभियान चलाया है। अभियान के तहत कानपुर में तैनात उद्योग निदेशालय के उपायुक्त राजेन्द्र सिंह यादव भी आ गये। आयकर की टीम दो दिनों से उनके सरकारी आवास पर छापेमारी की कार्रवाई कर रही है।

गोल्डन बास्केट फर्म से जुड़े अंचित मंगलानी और प्रतिभा यादव के आवासों पर आयकर ने छापेमारी की थी। आयकर की टीम को वहां से कुछ ऐसे साक्ष्य मिले जिसकी चपेट में कानपुर में तैनात उद्योग निदेशालय के उपायुक्त राजेन्द्र सिंह यादव भी आ गये। आयकर की टीम ने उनके नवाबगंज स्थित सरकारी आवास पर शुक्रवार की देर शाम से छापेमारी कर रही है और शनिवार को भी जारी है।

सूत्र बताते हैं कि राजेन्द्र यादव पर आरोप है कि गोल्डन बास्केट फर्म जो मशीनों की सप्लाई करती है उसको उन्होंने ठेका दिया था। ठेके में कई प्रकार की अनियमितताएं सामने आईं हैं। हालांकि उपायुक्त की तरफ से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है, लेकिन यह साफ है कि आयकर बिना किसी ठोस लिंक के उपायुक्त के यहां पर कार्रवाई नहीं करती। बताया जा रहा है कि गोल्डन बास्केट फर्म सरकार की विश्वकर्मा योजना के तहत मशीन टूल की सप्लाई विभागों में करती है। यह योजना भी उपायुक्त के अधीन आती है।

Aina Today

Aina Today न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button