उत्तर प्रदेशकानपुर

हाईस्कूल में कानपुर नगर का छात्र प्रिंस पटेल टॉपर

  • दूसरा स्थान भी रहा कानपुर के नाम, किरण कुशवाहा बनी द्वितीय टॉपर

कानपुर। यूपी बोर्ड परीक्षा में कानपुर के छात्रों ने परचम लहरा दिया। प्रिंस पटेल ने जहां 97.6 प्रतिशत के साथ प्रथम स्थान हासिल किया तो दूसरे स्थान पर संयुक्त रुप से किरण कुशवाहा रही। पहला और दूसरा स्थान कानपुर के छात्रों के नाम रहा जिससे छात्रों में जबरदस्त खुशी की लहर दिखाई दी।

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपीएमएसपी) की ओर से यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं का परिणाम जारी हो गया है। लड़कों में कानपुर के प्रिंस पटेल ने टॉप किया है। उन्होंने 600 में 586 अंक हासिल किये और वह अनुभव इंटर कॉलेज मुरलीपुर कानपुर के छात्र हैं। वहीं दूसरा स्थान भी कानपुर के नाम रहा। यहां की किरन कुशवाहा ने 600 में से 585 अंक प्राप्त किया, जो शिवाजी इंटर कॉलेज आरा कानपुर की छात्रा है। हालांकि किरण संयुक्त रुप से दूसरे स्थान पर आई है। दोनों टॉपरों के साथ अच्छे अंकों से पास करने वाले छात्र छात्राओं में खुशी का ठिकाना नहीं है।

Aina Today

Aina Today न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button