उत्तर प्रदेशबड़ी खबरलखनऊ

यात्रीगण कृपया ध्यान दें…होली पर चलेगी वंदे भारत समेत 15 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें

 Holi Special Train: रेलवे ने होली के अवसर पर यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए दिल्ली और बिहार के अलग अलग स्टेशनों के बीच एक वंदे भारत समेत 15 स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। पूर्व मध्य रेलवे (ईसीआर) के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सरस्वती चंद्र ने गुरुवार को बताया कि नई दिल्ली-पटना वंदे भारत स्पेशल (02436-02435) 08 मार्च से 20 मार्च तक (सोमवार को छोड़कर) नई दिल्ली से सुबह 08:30 बजे खुलेगी और उसी दिन रात 22:30 बजे पटना पहुंचेगी। वापसी में यह ट्रेन 09 मार्च से 21 मार्च तक (मंगलवार को छोड़कर) सुबह 05:30 बजे पटना से प्रस्थान कर उसी दिन रात 20:10 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी।

सरस्वती चंद्र ने बताया कि दिल्ली-पटनासुपरफास्ट फेस्टिवल स्पेशल (04062-04061) 07 मार्च से 17 मार्च तक प्रतिदिन रात 23:55 बजे दिल्ली से खुलेगी और अगले दिन 16:40 बजे पटना पहुंचेगी। वापसी में यह ट्रेन 07 मार्च से 18 मार्च तक प्रतिदिन पटना से शाम 17:50 बजे खुलेगी और अगले दिन 10:25 बजे दिल्ली पहुंचेगी। मुख्य जनसंपर्क अधिकारी ने बताया कि आनंद विहार-राजगीर सुपरफास्ट फेस्टिवल स्पेशल (04070-04069) 07, 11, 14 और 18 मार्च को आनंद विहार से रात 00:20 बजे खुलेगी और उसी दिन 19:50 बजे राजगीर पहुंचेगी। उन्होंने बताया कि वापसी में यह ट्रेन 07, 11, 14 और 18 मार्च को रात 23:30 बजे राजगीर से खुलेगी और अगले दिन 19:00 बजे आनंद विहार पहुंचेगी।

Aina Today

Aina Today न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button