उत्तर प्रदेशकुशीनगरबड़ी खबर

पीएम मोदी का कुशीनगर एयरपोर्ट पर भाजपा नेताओं ने किया स्‍वागत, शाम को महापरिनिर्वाण मंदिर में करेंगे दर्शन

बुद्ध पूर्णिमा पर नेपाल के लुंबिनी जाने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी सोमवार की सुबह कुशीनगर एयरपोर्ट पहुंचे। यहां भाजपा के कई वरिष्‍ठ नेताओं और राज्‍य सरकार की ओर से मुख्‍य सचिव दुर्गाशंकर मिश्र और पुलिस महानिदेशक देवेंद्र सिंह चौहान ने पीएम का स्‍वागत किया। जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों से मिलने के बाद पीएम मोदी कुशीनगर एयरपोर्ट से हेलीकॉप्‍टर से नेपाल के लुंबिनी के लिए रवाना हो गए।

कुशीनगर एयरपोर्ट पर सुबह 9:28 बजे पीएम का विशेष विमान उतरा तो वहां मुख्‍य सचिव और डीजीपी के अलावा कुशीनगर के सांसद विजय दुबे, देवरिया के सांसद रमापति राम त्रिपाठी, पूर्व केंद्रीय मंत्री आरपीएन सिंह, कुशीनगर के विधायक पीएम पाठक, विवेकानंद पांडेय, मोहन वर्मा, सुरेन्‍द्र सिंह कुशवाहा सहित कई वरिष्‍ठ नेता मौजूद थे। पीएम मोदी ने एक-एक कर सभी से मुलाकात की। मुख्‍य सचिव-डीजीपी और पार्टी नेताओं ने प्रधानमंत्री का स्‍वागत किया।

इसके बाद पीएम बगल में खड़े हेलीकॉप्‍टर में सवार होकर लुंबिनी के लिए रवाना हो गए। पीएम शाम को लुंबिनी से लौटते वक्‍त फिर कुशीनगर आएंगे। वह बुद्ध पूर्णिमा पर यहां महापरिनिर्वाण मंदिर में दर्शन करेंगे। पीएम के कार्यक्रम के मद्देनज़र कुशीनगर में बड़े पैमाने पर तैयारियां की गई हैं।

Aina Today

Aina Today न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button