उत्तर प्रदेशबड़ी खबरलखनऊ

मृतक आश्रितों को दूसरे विभाग में भी नौकरी देने की तैयारी, मिलेगी बड़ी सहूलियत

उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार तमाम विभागों में मृतक आश्रितों को बड़ी राहत देने की योजना बनाई है. शासन के उच्चाधिकारियों से मिली जानकारी के अनुसार सरकार अब एक बड़ा बदलाव करने जा रही है कि मृतक आश्रितों को दूसरे विभागों में नौकरी दी जा सकेगी. अभी तक यह व्यवस्था थी कि जिस विभाग मृतक आश्रित के परिजन नौकरी कर रहे थे, उन्हें विभागों में आश्रित को नौकरी दिए जाने की व्यवस्था थी, लेकिन अब दूसरे विभागों में रिक्त पदों पर मृतक आश्रितों को नौकरी दिए जाने की व्यवस्था बनाई जा रही है. इसको लेकर चीफ सेक्रेटरी के स्तर पर विभागों की बैठक बुलाकर रिक्त पदों का विवरण मांगते हुए कार्यक्रम के स्तर पर पूरी योजना बनाई जा रही है, जो मृतक आश्रितों के लिए बड़ी सहूलियत होगी.

शासन के अफसरों के अनुसार मृतक आश्रितों को नौकरी दिए जाने के मामले में जो शिकायतें मिल रही हैं. उनके अनुसार प्रदेश में कई विभाग ऐसे हैं, जहां समूह ‘ग’ के पद खाली नहीं हैं. इसलिए पढ़े-लिखे मृतक आश्रित समूह ‘घ’ के पदों पर नौकरी करने को तैयार नहीं हो रहे हैं, जिससे नियुक्ति नहीं मिल पा रही है. इसका संज्ञान खुद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लिया. मृतक आश्रितों को नौकरी दिए जाने में देरी की समीक्षा बैठक मुख्यमंत्री ने की तो यह बात सामने आई, जिसके बाद यह व्यवस्था बनाई गई है और अब किसी भी विभाग में अगर पद रिक्त हैं तो दूसरे विभाग के मृतक आश्रित को नौकरी दी जा सकेगी.

चीफ सेक्रेटरी दुर्गा शंकर मिश्रा ने इसे लेकर अब शासनादेश जारी किया है. कहा गया है कि मृतक ऐसे आश्रितों को दूसरे विभागों में भी नौकरी देकर समायोजित किया जाए, जिससे आश्रितों को नौकरी मिल सके और विभागों के खाली पद भी भरे जा सकेंगे. नियुक्ति एवं कार्मिक विभाग ने इस संबंध में सभी विभागों से सहमति मांगी थी अब सहमति मिलने के बाद नियुक्ति देने की प्रक्रिया शुरू होगी. ‘चीफ सेक्रेटरी दुर्गा शंकर मिश्रा (Chief Secretary Durga Shankar Mishra) ने कहा कि सभी विभागाध्यक्षों से मृतक आश्रित को नौकरी दिए जाने को लेकर निर्देश दिए गए हैं. सभी विभागों से मृतक आश्रित कोटे पर नौकरी पाने वालों की संख्या व इनको रखने के लिए रिक्त पदों के बारे में पूरा ब्यौरा मांगा है, जिससे आने वाले कुछ समय में मृतक आश्रितों को नौकरी दिए जाने की व्यवस्था शुरू हो सके.

Aina Today

Aina Today न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button