उत्तर प्रदेशबड़ी खबरमथुरा

राष्ट्रपति कोविन्द ने किए ठाकुर बांकेबिहारी के दर्शन

  • राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया स्वागत

मथुरा। राष्ट्रपति रामनाथ कोविन्द सपत्नीक सोमवार को वृंदावन के बांकेबिहारी मंदिर पहुंचे। उन्होंने ठाकुरजी की देहरी का पूजन कर पांच दीपक जलाए। इससे पूर्व हेलीपैड पर राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उनका स्वागत किया है। राष्ट्रपति ठाकुर बांकेबिहारी की मनोहरी छवि को काफी देर तक निहारते रहे।

राष्ट्रपति कोविन्द और उनकी पत्नी सविता कोविन्द का बांकेबिहारी मंदिर परिसर में वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ स्वागत किया गया। इसके बाद राष्ट्रपति सपत्नीक गर्भगृह के सामने वीआईपी गैलरी पहुंचे। पूजन में राष्ट्रपति ने जन-जन के आराध्य ठाकुर श्रीबांकेबिहारी को इत्र, गुलाब, फल एवं मिठाई निवेदित किया। दर्शन के दौरान कृष्णा कुटीर की पांच माताएं भी मौजूद रहीं।

इस दौरान राष्ट्रपति ने पांच दीपक जलाए और गुलाबजल से देहरी का अभिषेक किया। इसके बाद उन्होंने पंडितों को दक्षिणा दी। आचार्य अवधेश बादल ने पूजन कराया। राष्ट्रपति ने कहा कि यह माता माध्यम बनी हैं। इनकी वजह से वह यहां आए हैं। यहां राष्ट्रपति का काफिला कृष्णा कुटीर के लिए रवाना हुआ। राष्ट्रपति के दौरे के मद्देनजर वृंदावन में सुरक्षा के अभूतपूर्व इंतजाम किए गए हैं।

Aina Today

Aina Today न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button