उत्तर प्रदेशबड़ी खबरलखनऊ

प्रो. राजेंद्र प्रसाद रॉबर्ट कोच ओरेशन अवार्ड से सम्मानित

लखनऊ। नेशनल टीबी टास्क फोर्स के वाइस चेयरमैन डॉ राजेंद्र प्रसाद को रॉबर्ट कोच ओरेशन अवार्ड से सम्मानित किया गया है। उन्हें यह अवार्ड ट्यूबरक्लोसिस के क्षेत्र में दिए गए सराहनीय योगदान के लिए दिया गया है। इलाहाबाद हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस प्रीतिंकर दिवाकर ने उन्हें इस अवार्ड से नवाजा।

प्रोफेसर राजेंद्र प्रसाद एरा विश्वविद्यालय में निदेशक चिकित्सा शिक्षा और नेशनल एडेकमी आफ मेडिकल साइंस से भी जुड़े हैं। उन्हें यह सम्मान मिलने से एरा यूनिवर्सिटी के डाक्टरों व पैरा मेडिकल स्टाफ में खुशी की लहर है।

प्रोफेसर प्रसाद देश के जाने-माने चेस्ट फिजिशियन और टीबी के क्षेत्र में विख्यात शख्सियत हैं। उन्होंने टीबी पर चार पुस्तकें और फाइबर ऑप्टिक ब्रोंकोस्कोपी पर एक एटलस सहित 12 पुस्तकें लिखीं हैं। स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी ने 2022 में विश्व के शीर्ष दो प्रतिशत वैज्ञानिकों में उनका शुमार किया है। उनके 400 से अधिक ओरिजिनल लेख प्रकाशित हो चुके हैं।

डॉ राजेंद्र प्रसाद 60 से अधिक पुरस्कार पा चुके हैं जिनमें डॉ. बीसी रॉय, नेशनल कॉलेज ऑफ चेस्ट फिजिशियन, इंडियन एसोसिएशन फॉर ब्रोंकोलॉजी, थोरैसिक एंडोस्कोपी सोसाइटी ऑफ इंडिया, इंडियन चेस्ट सोसाइटी और ट्यूबरक्लोसिस एसोसिएशन ऑफ इंडिया के लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार शामिल हैं।

Aina Today

Aina Today न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button