उत्तर प्रदेशबड़ी खबरलखनऊ

प्रयागराज समेत कई जिलों में बारिश, 50 जिलों में घने कोहरे का अलर्ट, मुजफ्फरनगर सबसे ठंडा

लखनऊः उत्तर प्रदेश में भीषण ठंड का कहर जारी है. ज्यादातर जिलों में सुबह-शाम के समय घना कोहरा छाया हुआ है. दिन में भी कोहरा होने से सूर्य देव के दर्शन नहीं हो पा रहे हैं. बीते 24 घंटे में प्रयागराज समेत कई जिलों में बारिश हुई है. प्रदेश के 50 जिलों में घने कोहरे की चेतावनी दी गई है. पिछले 24 घंटे में मुजफ्फरनगर जिला सबसे अधिक ठंडा रहा. यहां पर न्यूनतम तापमान 4 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया.

पिछले 24 घंटे में पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ इलाकों में गरज चमक के साथ बारिश रिकार्ड की गई. वही शुक्रवार को भी उत्तर प्रदेश के कुछ इलाकों में गरज चमक के साथ बारिश होने का पूर्वानुमान मौसम विज्ञान विभाग द्वारा जारी किया गया है. मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोंभ सक्रिय होने की वजह से उत्तर प्रदेश के मौसम में परिवर्तन हुआ है. कुछ जगहों पर बारिश होने के साथ ही कोल्ड डे व घना कोहरा जारी रहेगा.

पिछले 24 घंटे में इन इलाकों में हुई बारिश

पिछले 24 घंटे के दौरान उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले में सबसे अधिक 6.8 मिलीमीटर बारिश रिकार्ड की गई इसके अलावा बाराबंकी ,चंदौली, कानपुर, लखनऊ, प्रतापगढ़, रायबरेली सुल्तानपुर, उन्नाव, वाराणसी मे हल्की बारिश रिकार्ड की गई.

इन इलाकों में हो सकती है बारिश

मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार उत्तर प्रदेश के ललितपुर, झांसी, हमीरपुर, महोबा, बांदा, फतेहपुर, चित्रकूट, कौशांबी, इलाहाबाद, प्रतापगढ़, जौनपुर, वाराणसी, चंदौली, मिर्जापुर, सोनभद्र, गाज़ीपुर में गरज चमक के साथ हल्की बारिश होने का अनुमान है. मौसम विज्ञान विभाग ने कोल्ड डे तथा घने कोहरे को लेकर औरेंज तथा येलो अलर्ट जारी किया है.

सबसे ज्यादा सर्दी इन जिलों में पड़ने की संभावना

अलीगढ़, औरैया, एटा, इटावा, फिरोजाबाद, जालौन, झांसी, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, ललितपुर, महोबा, चैनपुरी तथा आस पास के क्षेत्र ।

इन जिलों में घने कोहरे की संभावना

आगरा, अम्बेडकर नगर, अमेठी, अमरोहा, अयोध्या, आजमगढ़, बदायूं, बलिया, बाराबंकी, बिजनौर, एटा, इटावा, फरुखाबाद, फिरोजाबाद, गाजीपुर, हरदोई, जौनपुर, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, कासगंज, लखनऊ, मैनपुरी, नऊ, मुरादाबाद, प्रतापगढ़, रायबरेली, संभल, सुल्तानपुर, उन्नाव, वाराणसी तथा आसपास का क्षेत्र.

प्रमुख शहरों के तापमान

लखनऊ राजधानी लखनऊ में गुरुवार को सुबह के समय घना कोहरा छाया रहा. इसकी वजह से ट्रैफिक की रफ्तार धीमी पड़ गई. दिन में भी लोग ठंड से ठिठुरते नजर आए. गुरुवार को अधिकतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया जो की सामान्य से 3 डिग्री सेल्सियस कम है. वहीं, न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया जो की सामान्य से 3 डिग्री सेल्सियस अधिक है. मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार शुक्रवार को राजधानी लखनऊ में घना कोहरा छाया रहेगा दिन में बादलों की आवाजाही रहेगी अधिकतम तापमान 17 व न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है.

कानपुर नगरः कानपुर नगर में न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया जो की सामान्य से 4 डिग्री सेल्सियस अधिक है. वहीं, अधिकतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया जो की समान से 5 डिग्री सेल्सियस कम है.

गोरखपुरः गोरखपुर में न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया जो की सामान्य है वही अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया जो की सामान्य से 2 डिग्री सेल्सियस अधिक है.

वाराणसीः वाराणसी में न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया जो की सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस अधिक है वही अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया जो की सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस अधिक है.

प्रयागराजः प्रयागराज में न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया जो की सामान्य से 5 डिग्री सेल्सियस अधिक है वहीं अधिकतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया क्योंकि सामान से 3 डिग्री सेल्सियस कम है.

मेरठः मेरठ में न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया जो की सामान्य है वही अधिकतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड की गया जो की सामान्य से 3 डिग्री सेल्सियस कम है.

आगराः आगरा में न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया जो की सामान्य से 2 डिग्री सेल्सियस कम है वही अधिकतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया जो की सामान्य से 7 डिग्री सेल्सियस कम है.

मौसम वैज्ञानिक मोहम्मद दानिश ने बताया कि पश्चिमी बिच्छोभ के चलते उत्तर प्रदेश में लगातार कोल्ड डे की कंडीशन जारी है। वहीं कुछ स्थानो पर घना तो कुछ स्थानों पर घने से ज्यादा घना कोहरा जारी है. फिलहाल दो दिनों तक स्थिति ऐसी ही बनी रहेगी, इसके बाद दिन में कोल्ड डे की स्थिति में कमी आएगी. हल्की धूप खिलने से अधिकतम तापमान में हल्की वृद्धि होगी.

Aina Today

Aina Today न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button