अयोध्याउत्तर प्रदेशबड़ी खबर

श्रीरामलला के गर्भ गृह के प्रथम शिला के पूजन को ऐतिहासिक बनाने में जुटा राम मंदिर ट्रस्ट

  • मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य भी रहेंगे मौजूद

अयोध्या: राम जन्मभूमि परिसर में आगामी बुधवार यानी एक जून को श्रीराम जन्मभूमि के गर्भगृह की प्रथम शिला रखी जाएगी. मंदिर ट्रस्ट ने इस दौरान होने वाले पूजन कार्यक्रम को ऐतिहासिक और स्मरणीय बनाने की तैयारी पूरी कर ली है. भगवान श्रीराम की पावन जन्मस्थली में इस आयोजन पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य समेत संत समाज के अलावा अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहेंगे.

राम मंदिर के फर्श का कार्य मई माह के अंत में पूर्ण हो रहा है. ऐसे में ट्रस्ट अब बुधवार एक जून को कुशल शिल्पकारों द्वारा निर्मित हुए गर्भगृह की प्रथम शिला को शुभमुहूर्त में रखने जा रहा है. इस मौके पर होने वाले वैदिक पूजन आदि को ऐतिहासिक और स्मरणीय बनाने की तैयारियां जोर-शोर से जारी हैं.

इसी क्रम में मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्र पूजन कार्यक्रम और मंदिर निर्माण कार्यों के प्रत्येक पहलुओंं पर ट्रस्ट महासचिव चम्पत राय सहित अन्य लोगों के साथ बैठक करते रहे हैं. शिला पूजन कार्यक्रम को भव्य तरीके से पूरा कराने को लेकर मंदिर ट्रस्ट ने निर्देश जारी किए हैं. गर्भगृह की प्रथम शिला रखने के कार्यक्रम में अयोध्या के सभी वरिष्ठ संतों के अलावा देश व अन्य प्रांतों से संत, धर्माचार्य शामिल होने अयोध्या पहुंचेंगे. इसके अलावा विश्व हिंदू परिषद और संघ के कई बड़े पदाधिकारी भी शिला पूजन कार्यक्रम में अतिथि के तौर पर मौजूद रहेंगे.

पूजन में ये लोग रहेंगे माैजूद:

पूजन कार्यक्रम में वरिष्ठ संत और धर्माचार्य शामिल होंगे. इसके अलावा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, मंदिर आंदोलन से जुड़े संगठनों के पदाधिकारी, श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के सदस्य और पदाधिकारी भी इस मौके पर मौजूद रहेंगे.

Aina Today

Aina Today न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button