उत्तर प्रदेशलखनऊ

लखनऊ में फर्नीचर कारोबारी पर ताबड़तोड़ फायरिंग, 3 गोलियां लगने से हालत नाजुक

लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में सोमवार देर रात बदमाशों ने एक फर्नीचर कारोबारी पर के ऊपर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। हमले में कारोबारी शाहिद गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। जानकारी के मुताबिक, शाहिद को तीन गोलियां लगी है, हालत नाजुक होने के चलते उन्हें लोहिया अस्पताल से केजीएमयू के ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया है, जहां इलाज चल रहा है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

घायल शाहिद के बड़े भाई अहमद अली ने बताया कि उनका भाई फर्नीचर का काम करता है, साथ ही प्रेस रिपोर्टर भी है। उन्होंने बताया कि शाहिद को तीन गोलियां लगी है एक सर, दूसरी गर्दन और तीसरी पसली पर लगी है। वहीं बड़े भाई अहमद अली ने इस घटना के पीछे किसी रंजिश की बात नहीं कबूली है। राजधानी के इंदिरानगर थाना क्षेत्र के पिकनिक स्पॉट रोड मछली मंडी के पास का मामला बताया जा रहा है।

इंदिरानगर थाने के एसएचओ ने बताया कि 40 वर्षीय शाहिद अपनी मेड को चांदनगांव छोड़ने गया था वहां से वापस आ रहा था तभी कुकरैल के पास सुनसान एरिया के पास अज्ञात लोगों ने उसे गोली मार दी गई है। घटना रात 11 बजे के करीब की बताई जा रही है। पुलिस के मुताबिक, जिस हिसाब से फायरिंग हुई है वो रंजिश ही लग रही है। वहीं सूनसान इलाका होने की वजह से वहां पर कोई सीसीटीवी फुटेज आसपास नहीं लगा है। फिलहाल पुलिस सभी एंगल पर जांच कर रही है।

Aina Today

Aina Today न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button