इटावाउत्तर प्रदेशबड़ी खबर

अखिलेश समेत पार्टी के नेताओं ने मुलायम सिंह यादव को दी श्रद्धांजलि

इटावा: उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव के जन्मदिन के अवसर पर उनके बेटे अखिलेश यादव ने याद किया। सपा प्रमुख अखिलेश ने ट्वीट कर कहा कि “धरतीपुत्र” श्रद्धेय नेताजी की जयंती पर शत शत नमन! इसके साथ ही पार्टी उनकी जयंती पर पूरे राज्य में मनाई जाएगी। जिला मुख्यालयों पर संकल्प सभा होगी, जिसमें सपाई नेताजी को याद कर गरीबों के लिए निरंतर संघर्ष का संकल्प लेंगे। इसके अलावा जिला अस्पताल में रक्तदान और फल वितरण किया जाएगा। इस संबंध में प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने सभी निवर्तमान जिलाध्यक्षों, महानगर अध्यक्षों एवं अन्य नेताओं को निर्देश भेजा है।

सैफई मेडिकल यूनिवर्सिटी के डॉक्टरों ने समाधि स्थल के पास किया हवन

दूसरी ओर नेताजी के जन्मदिन के अवसर पर सैफई स्थित नेताजी की समाधि को गुलाब की पंखुड़ियों से सजाया गया है। समाजवादी पार्टी नेताजी की जयंती को धरती पुत्र दिवस के रूप में मना रही है। सपा प्रमुख अखिलेश यादव, चाचा शिवपाल यादव व धर्मेंद्र यादव समेत सपा नेताओं ने मुलायम सिंह यादव की समाधि पर पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस खास मौके पर सैफई मेडिकल यूनिवर्सिटी के डॉक्टरों ने समाधि स्थल के पास ही हवन का करवाया, जिसमें सभी डॉक्टरों ने आहुत दी। प्रसपा प्रमुख शिवपाल सिंह यादव भी हवन में आहुति देने पहुंचे हैं।

सैफई महोत्सव पंडाल में धरतीपुत्र दिवस जंयती को जा रहा मनाया

नेताजी की पहली जयंती पर सैफई महोत्सव पंडाल में समाजवादी पार्टी की ओर से आयोजित धरतीपुत्र दिवस में शामिल होने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव मंच पर पहुंचे। अखिलेश यादव ने पिता मुलायम सिंह यादव की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस दौरान अखिलेश यादव के साथ प्रसपा अध्यक्ष शिवपाल यादव, प्रोफेसर रामगोपाल यादव, तेजप्रताप, धर्मेंद्र यादव समेत मुलायम परिवार के लोग शामिल है। इतना ही नहीं परिवार के अलावा तमाम साथी और पूर्व विधायक पवन पांडेय, किरणमय नंदा, समेत कई कवि और साहित्यकार मौजूद हैं।

मुलायम सिंह यादव श्रद्धांजलि दे रहे नेता

बता दें कि मुलायम सिंह यादव का जन्म 22 नवंबर 1939 को सैफई में हुआ था। बीते 10 अक्टूबर 2022 को उनका निधन हो गया था। नेताजी अत्यंत सफल राजनेता थे जो कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री से लेकर देश के रक्षामंत्री तक रहे। उनकी जयंती के अवसर पर पार्टी के नेता और कार्यकर्ता उन्हें याद कर रहे हैं। प्रसपा अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने भी ट्वीट कर नेताजी को उनकी जयंती पर याद किया है। उनके निधन के बाद मैनपुरी लोकसभा सीट खाली हो जाने की वजह से उपचुनाव हो रहा है। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव को इस सीट से मैदान में उतारा है। पार्टी की पूरी कोशिश है कि यह सीट उनके खाते में ही रहेगी।

Aina Today

Aina Today न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button