ताज़ा ख़बरविदेश

भारत के साथ मुक्त व्यापार समझौते को ऑस्ट्रेलियाई संसद की मंजूरी

केनबरा। भारत के साथ मुक्त व्यापार समझौते को ऑस्ट्रेलियाई संसद की मंजूरी मिल गयी है। ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीस ने खुद ट्वीट करके यह जानकारी दी है। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच रिश्तों की मजबूती को लेकर तमाम प्रयास हो रहे हैं। बीते दिनों जी-20 शिखर सम्मेलन के मौके पर ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीस ने कहा था कि उन्होंने भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ मुलाकात में ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच मजबूत आर्थिक सहयोग समझौते को अंतिम रूप देने पर चर्चा की है। उन्होंने इसे ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच आर्थिक संबंधों के विस्तार के लिए महत्वपूर्ण करार देते हुए मार्च 2023 में भारत दौरे का ऐलान किया था।

उन्होंने कहा था कि वे भारत में एक व्यापारिक प्रतिनिधिमंडल लेकर जाएंगे। यह एक महत्वपूर्ण यात्रा होगी और दोनों देशों के बीच संबंधों में सुधार होगा। अब ऑस्ट्रेलिया की संसद ने भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच मुक्त व्यापार समझौते को मंजूरी दे दी है। यह समझौता संसद से पारित किए जाने की जानकारी ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीस ने ट्वीट कर दी। उन्होंने भारतीय प्रधानमंत्री मोदी के साथ अपनी तस्वीर ट्वीट करते हुए लिखा कि भारत के साथ ऑस्ट्रेलिया का मुक्त व्यापार समझौता संसद से पारित हो गया है।

इससे पहले पिछले सप्ताह ऑस्ट्रेलिया के व्यापार मंत्री डॉन फैरेल ने कहा था कि भारत के साथ व्यापार समझौता ऑस्ट्रेलियाई सेवा कंपनियों और पेशेवरों के लिए भारतीय बाजार में प्रवेश करने का एक बड़ा अवसर होगा। ऑस्ट्रेलिया-भारत आर्थिक सहयोग और व्यापार समझौते (ईसीटीए) पर दो अप्रैल को हस्ताक्षर किए गए थे। ऑस्ट्रेलिया का मानना है कि यह समझौता दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती बड़ी अर्थव्यवस्था में ऑस्ट्रेलिया की पैठ को मजबूत करेगा। ऑस्ट्रेलिया में उम्मीद की जा रही है कि इस समझौते के बाद ऑस्ट्रेलिया के व्यापारी सवा अरब से अधिक भारतीय उपभोक्ताओं के बाजार में अपने व्यापार का विस्तार कर सकेंगे।

Aina Today

Aina Today न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button