उत्तर प्रदेशदेवरियाबड़ी खबर

देवरिया में पुलिस पर हमला कर अपराधी को छुड़ा ले गए ग्रामीण, दारोगा और सिपाही घायल

देवरिया: यूपी के देवरिया जिले के बरियारपुर थाना क्षेत्र के अहिलवार गांव में कल शाम को वांछित अभियुक्त को पकड़ने गई पुलिस टीम पर कुछ लोगों ने हमला बोल दिया। इसका वीडियो वायरल हो रहा है। ग्रामीणों के हमले में दरोगा और सिपाही घायल हो गए। हमला करने के बाद आरोपी को छुड़ाकर ग्रामीण लेकर चले गए।

पुलिस ने कई लोगों को गिरफ्तार किया

पुलिस टीम पर हमला होने की सूचना पर देर रात पहुंची भारी पुलिस बल ने कई लोगों को हिरासत में लेने के साथ ही पांच ट्रैक्टर और लोडर को कब्जे में ले लिया। पुलिस टीम पर हुए हमले के मामले में सब इंस्पेक्टर की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया है।

इस मामले में वांछित है अपराधी

गौरतलब है कि बरियारपुर थाना क्षेत्र के ग्राम अहिलवार का रहने वाला पंकज गुप्ता मिट्टी खनन का कार्य करता है। किसी व्यक्ति से रुपया लेने के बाद चेक दिया था, वह चेक बाउंस हो चुका है। इस मामले में पीड़ित ने न्यायालय में मुकदमा दर्ज कराया है। उस मामले में पंकज गुप्ता वांछित चल रहा है। बुधवार की शाम बरियारपुर थाने के सब इंस्पेक्टर वरुण सिंह और सिपाही अमर सिंह सुरौली में उर्मिला देवी के किसी मामले की जांच करने जा रहे थे। सुरौली के पास पंकज गुप्ता दिख गया। पुलिस ने उसे पकड़ लिया। इस बीच पंकज गुप्ता के समर्थक मौके पर पहुंच गए और दारोगा और सिपाही पर हमला बोल दिया। साथ ही आरोपी पंकज गुप्ता को छुड़ाकर लेकर चले गए।

हमले में दो पुलिसकर्मी घायल

ग्रामीणों के हमले में दोनों पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए। देर रात थानाध्यक्ष कंचन राय के साथ पुलिस टीम पहुंची और घर के कई लोगों को हिरासत में लेने के साथ ही वाहनों को कब्जे में ले लिया। सब इंस्पेक्टर वरुण सिंह की तहरीर पर पंकज गुप्ता समेत अन्य पर मुकदमा दर्ज कर आधा दर्जन लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

Aina Today

Aina Today न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button