उत्तर प्रदेशबड़ी खबरवाराणसी

शिवपाल यादव ने सपरिवार लगाई बाबा दरबार में हाजिरी, दर्शन-पूजन के बाद निहारी धाम की भव्यता

प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल यादव सपरिवार शनिवार सुबह वाराणसी पहुंचे और बाबा विश्वनाथ के दरबार में हाजिरी लगाई। काशी विश्वनाथ का दर्शन-पूजन करने के बाद बाबा के नव्य-भव्य-दिव्य धाम का अवलोकन किया। मंदिर प्रशासन की ओर से शिवपाल यादव को अंगवस्त्र, रुद्राक्ष की माला और प्रसाद भेंट किया गया।

प्रसपा प्रमुख के काशी विश्वनाथ धाम आगमन की सूचना पर कई समर्थक भी पहुंच गए। धाम के गेट नंबर चार पर शिवपाल यादव ने समर्थकों से मुलाकात की। बताया जा रहा है कि प्रसपा प्रमुख निजी दौरे पर वाराणसी पहुंचे हैं।

शिवपाल यादव ने काशी विश्वनाथ धाम में दर्शन-पूजन की जानकारी सोशल मीडिया पर साझा की। उन्होंने ट्वीट किया कि आज सपरिवार श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में श्रीविश्वेश्वर ज्योतिर्लिंग का पंचामृत से अभिषेक कर पूजन का सौभाग्य प्राप्त हुआ। पावन नगरी काशी में बाबा विश्वनाथ जी के दर्शन-पूजन कर चराचर जगत के कल्याण हेतु कामना की।

Aina Today

Aina Today न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button