उत्तर प्रदेशबड़ी खबरलखनऊ

होटल चलाने वालों को झटका, फिर महंगा हुआ कमर्शियल सिलेंडर

कमर्शियल गैस सिलेंडर महंगा हो गया है। इस बार सिलेंडर पर 102.50 रुपए का इजाफा हुआ है। राहत की बात यह है कि घरेलू रसोई गैस सिलेंडर के दामों में इस माह भी कोई बदलाव नहीं किया गया। बदली हुई दरें रविवार सुबह से लागू हो गई हैं।  मासिक रेट रिवीजन के बाद कमर्शियल सिलेंडर (19 किलो) ढाई हजार के करीब पहुंच गया है।

102.50 की बढ़त के बाद राजधानी में कमर्शियल सिलेंडर 2,458 रुपये का हो गया है। जबकि घरेलू सिलेंडर(14.2 किलो) के दाम लगातार दूसरे माह स्थिर रहे। 22 मार्च से घरेलू रसोई गैस सिलेंडर के दामों में परिवर्तन नहीं हुआ है। इस माह भी घरेलू उपभोगताओं को  सिलेंडर के लिए 987.50 रुपये चुकाने पड़ेंगे।

एक वर्ष में 770 रुपए महंगा हुआ कमर्शियल सिलेंडर

मई 2021 से मई 2022 तक यानी बीते एक वर्ष में कमर्शियल सिलेंडर पर 770 रुपये का इजाफा हो चुका है। एक मई 2021 को 1688 वाला कमर्शियल सिलेंडर घटते-बढ़ते दामों के बीच 2,458 रुपये का हो गया है। बीते छह माह में सिलेंडर के दामें में सबसे अधिक बढ़ोतरी हुई है। इस दौरान दो दफा 250 रुपए से अधिक की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। नवम्बर 2011 में 266 रुपए और फिर एक अप्रैल 2022 को 259 रुपये बढ़ चुके हैं।

सिलेंडर की नई दरें 

  • घरेलू (14.2 किलो)      – 987. 50 रुपये
  • छोटू (पांच किलो)         – 362.50 रुपये
  • कमर्शियल (19 किलो)  – 2,458 रुपये

Aina Today

Aina Today न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button