उत्तर प्रदेशबहराइच

बहराइच: अग्निकांड में दो घर जले, छह मवेशियों की जलकर हुई मौत

बहराइच। बलहा विकास खंड के सर्रा मुंदरी गांव में दो ग्रामीणों के मकान में रात को आग लग गई। अग्निकांड में दो भैंस समेत छह मवेशियों की जिंदा जलकर मौत हो गई। सुबह अग्निकांड की सूचना पाकर लेखपाल ने गांव पहुंचकर नुकसान का आंकलन किया है।

मोतीपुर तहसील क्षेत्र के ग्राम पंचायत सर्रा मुंदरी के मजरा मक्कापुरवा निवासी मुनीजर यादव शुक्रवार रात को खाना खाने के बाद परिवार के साथ सो गए। देर रात को मुनीजर के फूस के मकान में अज्ञात कारणों से आग लग गई। परिवार के लोगों ने भागकर जान बचाई। तेज लपटों ने पड़ोसी भजन लाल के मकान को भी चपेट में ले लिया।

ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाया। लेकिन तब तक अग्निकांड में दो भैंस समेत छह मवेशियों की जिंदा झुलसकर मौत हो गई। दोनों मकान में रखा अनाज, कपड़ा और बर्तन सबकुछ जल गया। आग लगने से चार लाख से अधिक का नुकसान हुआ है। ग्राम प्रधान ने आग लगने की सूचना तहसील को दी। तहसीलदार सुनील कुमार श्रीवास्तव ने लेखपाल को गांव भेजा। लेखपाल ने मौके पर पहुंच कर जांच की। इसके बाद रिपोर्ट तहसील को भेज दी है।

Aina Today

Aina Today न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button