उत्तर प्रदेशबड़ी खबरलखनऊ

मकर संक्रान्ति: कारागार मंत्री ने किया मां पीतांबरा का दर्शन, कहा- लखनऊ में यज्ञ होना सौभाग्य की बात

लखनऊ। मां पीताम्बरा का 108 कुंडीय महायज्ञ की शुरूआत 22 जनवरी से होगी। राजधानी के झूलेलाल वाटिक के समीप उपासना स्थल पर 22 जनवरी से 30 जनवरी तक यह महायज्ञ होगा। रविवार को मकर संक्रान्ति के अवसर पर प्रदेश के कारागार एवं होमगार्ड्स राज्यमंत्री ( स्वतंत्र प्रभार ) धर्मवीर प्रजापति भी यज्ञ स्थल पर पहुंचे और सेवाकार्य में लगे स्वयं सेवकों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने मां पीताम्बरा का दर्शन कर आर्शीवाद भी लिया। बताया जा रहा है कि यज्ञ का आयोजन दांडी स्वामी श्री रामाश्रय जी महाराज के नेतृत्व में होना है। विश्व कल्याण के लिए आयोजित इस महायज्ञ में हजारों भक्त हिस्सा लेंगे।

इस अवसर पर राज्यमंत्री धर्मवीर प्रजापति ने कहा कि मै भाग्यशाली हूं , यज्ञ होने वाली पावन भूमि पर आ सका हूं। इस यज्ञ को जो लोग करा रहे है और साथ में जो स्वयं सेवक निरंतर सेवा में लगे हैं। वह पुण्य के बहुत बड़े भागी बनेंगे। मैं यहां बस मिलने और देखने आया था,निरीक्षण अलग बिषय होता है और धार्मिक आयोजन में अपनी भूमिका क्या है वह महत्वपूर्ण होता है। लखनऊ शहर बहुत बड़ा सौभाग्यशाली है कि इस तरह का आयोजन होने जा रहा है। मां पीताम्बरा का यहां पर यज्ञ होने जा रहा है। लखनऊ वासियों और प्रदेश वासियों से मेरा निवेदन है कि इस यज्ञ में आयें और शामिल हों। जिससे पुण्य मिल सके।

Aina Today

Aina Today न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button