अमेठीउत्तर प्रदेशताज़ा ख़बरबड़ी खबरराजनीतिसियासत-ए-यूपी

प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य का एक दिवसीय अमेठी दौरा।

अमेठी। 22 अगस्त 2022,  उप मुख्यमंत्री, उ0प्र0 केशव प्रसाद मौर्य का एक दिवसीय जनपद भ्रमण 24 अगस्त 2022 दिन बुधवार को होना सुनिश्चित हुआ है।  उप मुख्यमंत्री जी राजकीय हेलीकाप्टर द्वारा लामार्टीनियर ग्राउण्ड लखनऊ से प्रातः 10ः00 बजे हैलीपेड गौरीगंज के लिए प्रस्थान करेंगे। प्रातः 10ः45 बजे से भारतीय जनता पार्टी कार्यालय गौरीगंज अमेठी में पार्टी पदाधिकारियों/जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक करेंगे, इसके उपरान्त उप मुख्यमंत्री जी 11ः35 बजे ग्राम पंचायत सेम्भुई वि0ख0 गौरीगंज में चौपाल, अमृत सरोवर का शिलान्यास, प्राथमिक पाठशाला, आंगनबाड़ी केन्द्र का निरीक्षण, सामुदायिक शौचालय, पंचायत भवन का निरीक्षण, राशन की दुकान व गौशाला का निरीक्षण करेंगे। इसके उपरान्त दोपहर 13ः05 बजे ग्राम पंचायत सोंगरा वि0ख0 गौरीगंज में निर्माणधीन ग्रामीण पेयजल परियोजना का निरीक्षण करेंगे, 13ः25 बजे ग्राम रोहशी खुर्द गौरीगंज अमेठी के रामकुमार पासी , बूथ अध्यक्ष के आवास पर जायेंगे। 14ः05 बजे कलेक्ट्रेट सभागार गौरीगंज अमेठी में जनपद स्तरीय प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक व मीडिया बन्धुओं से प्रेसवार्ता करेंगे। इसके उपरान्त 15ः35 बजे कोविड कमाण्ड सेन्टर अमेठी, 15ः55 बजे स्वास्थ्य केन्द्र एवं संयुक्त जिला चिकित्सालय गौरीगंज अमेठी का निरीक्षण करेंगे। उप मुख्यमंत्री 16ः10 बजे पी0डब्लू0डी0 गेस्ट हाउस गौरीगंज अमेठी में आरक्षित/कार्यकर्ताओं के साथ संवाद करेंगे। तदोपरान्त 16ः30 बजे राजकीय हेलीकाप्टर द्वारा लखनऊ को प्रस्थान करेंगे।

Aina Today

Aina Today न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button