उत्तर प्रदेशबड़ी खबरलखनऊसियासत-ए-यूपी

सीएम योगी को टक्कर देंगी एसपी की सुभावती शुक्ला, सपा ने 24 प्रत्याशियों की लिस्ट की जारी

लखनऊ: समाजवादी पार्टी ने आज विधानसभा चुनाव के लिए 24 प्रत्याशियों के नाम घोषित कर दिए हैं. इनमें प्रतापगढ़ के विश्वनाथ गंज से सौरभ सिंह, रानीगंज क्षेत्र से आर के वर्मा इलाहाबाद के फाफामऊ से अंसार अहमद, गोंडा के मेहनौन से नंदिता शुक्ला, तरबगंज से रामभजन चौबे, मनकापुर सुरक्षित सीट से रमेश चंद्र गौतम, गौरा से संजय कुमार, बस्ती के हरैया क्षेत्र से त्रियंबक पाठक, संत कबीर नगर के मेहदावल से जयराम पांडे, खलीलाबाद से अब्दुल कलाम, महाराजगंज के नौतनवा से कुंवर कौशल सिंह, सिंसवा से सुशील टेकरीवाल पनियारा से कृष्ण पाल सिंह सैंथवार को उम्मीदवार बनाया है.

समाजवादी पार्टी ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खिलाफ गोरखपुर शहर से भाजपा नेता दिवंगत उपेंद्र शुक्ला की पत्नी सुभावती शुक्ला को चुनाव मैदान में उतारा है. कुशीनगर के पडरौना से विक्रमा यादव, देवरिया के रुद्रपुर से प्रदीप यादव, आजमगढ़ के सगड़ी से डॉ. एच एन पटेल, मुबारकपुर से पूर्व जिला अध्यक्ष अखिलेश यादव को उम्मीदवार घोषित किया गया है.

इसी तरह मऊ के मोहम्मदाबाद गोहना सुरक्षित सीट से बैजनाथ पासवान, बलिया नगर से नारद राय, जौनपुर के मड़ियाहूं से सुषमा पटेल, वाराणसी के वाराणसी दक्षिण से किशन दीक्षित, सेवापुरी से सुरेंद्र सिंह पटेल व मिर्जापुर के छानवें सुरक्षित सीट से क्रीती कोल को टिकट दिया गया है. आज घोषित उम्मीदवार में जातीय समीकरण की बात करें तो तीन दलित, दो क्षत्रिय, दो मुस्लिम, छह ब्राह्मण, पांच कुर्मी, तीन ओबीसी तीन यादव चेहरे शामिल किए गए हैं. समाजवादी पार्टी ने अब तक 276उम्मीदवार घोषित कर दिए हैं.

Aina Today

Aina Today न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button