उत्तर प्रदेशबड़ी खबरलखनऊ

लखनऊ में गैंगरेप का आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार, ऑटो में छात्रा के साथ की थी दरिंदगी, चौराहे पर फेंक हुए थे फरार

लखनऊ में ऑटो में छात्रा से गैंगरेप करने वाले मुख्य आरोपी इमरान उर्फ मुस्तफा को विभूतिखंड पुलिस ने बुधवार तड़के मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। कठौता झील के पास चेकिंग के दौरान बाइक सवार इमरान ने पुलिस टीम पर फायरिंग की। जवाबी कार्रवाई में दाहिने पैर में गोली लगने से वह घायल होकर गिर पड़ा। जिसे पुलिस ने दबोच लिया। 25 हजार के इनामी इमरान के पास से बाइक, तमंचा और कारतूस मिला है।

डीसीपी प्राची सिंह ने बताया कि शनिवार को शाम चिनहट फायर स्टेशन के पास से ट्यूशन पढ़ा कर लौट रही छात्रा को बहराइच नानपारा निवासी इमरान उर्फ मुस्तफा के ऑटो में बैठी थी। जिसमें ड्राइवर इमरान का साथी आकाश पहले से ही मौजूद था। दोनों लोग गलत रास्ते पर ऑटो ले गए थे। छात्रा के विरोध करने पर उसके साथ मारपीट करते हुए गैंगरेप किया गया था। फिर हुसडिया चौराहे के पास घायल हालत में फेंक कर फरार हो गए थे।

डीसीपी ने बताया कि वारदात में शामिल आकाश को सोमवार को ही गिरफ्तार कर लिया गया था। पूछताछ में इमरान उर्फ मुस्तफा का पता चला था। जिसकी गिरफ्तारी के लिए 25 हजार का इनाम रखा गया था। टीमे उसे तलाश रही थी। बुधवार सुबह कठौता चौराहे के पास चेकिंग की जा रही थी। तभी संदिग्ध बाइक सवार आता दिखाई पड़ा। सिपाहियों के रोकने पर बाइक सवार बदमाश ने फायरिंग कर दी। पुलिस ने मोर्चा संभालते हुए फायरिंग की। जिसमें इमरान के दाहिने घुटने में गोली लगने से वह गिर पड़ा। डीसीपी ने बताया कि घायल को राम मनोहर लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Aina Today

Aina Today न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button