उत्तर प्रदेशबड़ी खबरलखनऊ

सीएम योगी आदित्यनाथ के हेलिकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग, टकराया पक्षी

  • पुलिस लाइन मैदान में कराई गई इमरजेंसी लैंडिंग, अब राजकीय विमान से रवाना होंगे लखनऊ

वाराणसी। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के हेलीकॉप्टर की रविवार को यहां पुलिस लाइन में इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी। उड़ान भरते ही हेलीकॉप्टर से एक पक्षी के टकरा जाने से यह नौबत आई। मुख्यमंत्री के सुरक्षित उतरते ही प्रशासन ने राहत की सांस ली। यह जानकारी जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा ने दी।

जिलाधिकारी शर्मा के मुताबिक इसके बाद मुख्यमंत्री पुलिस लाइन से वापस सर्किट हाउस लौट गए।हेलीकॉप्टर में बर्ड हिट हो गया था। इसलिए सावधानी पूर्वक उसकी इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। अब राजकीय विमान आ रहा है। मुख्यमंत्री बाबतपुर एयरपोर्ट से लखनऊ रवाना होंगे।

उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री शनिवार शाम दो दिवसीय दौरे पर वाराणसी आए थे। सर्किट हाउस में विकास कार्यों और कानून व्यवस्था की समीक्षा के बाद मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जुलाई में प्रस्तावित दौरे के पूर्व तैयारियों का जायजा लिया था। देरशाम कालभैरव और बाबा विश्वनाथ के दर्शन भी किए। सर्किट हाउस में रात्रि विश्राम के बाद पूर्वाह्न मुख्यमंत्री का काफिला पुलिस लाइन मैदान पहुंचा। यहां सेउन्हें लेकर हेलीकॉप्टर ने उड़ान भरी।

हेलीकॉप्टर लगभग 550 फीट की ऊंचाई पर पहुंचा कि अचानक एक पक्षी टकरा गया। पायलट ने सुरक्षा कारणों से सावधानीपूर्वक हेलीकॉप्टर को पुलिस लाइन मैदान में लैंड किया। यह देखकर पुलिस और प्रशासनिक अमले में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में अफसर और सुरक्षा दस्ता हेलीकॉप्टर के पास पहुंच गए।

Aina Today

Aina Today न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button